आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर करते हुए Deepika Padukone को दी जन्मदिन की बधाई, एक ही जगह मना रहे वैकेशन

नई दिल्ली। Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को उनकी दोस्त और सहकर्मी आलिया भट्ट ने खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया ने दीपिका के 35वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी है। आलिया ने दीपिका की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है। इस नोट में आलिया ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो डीपी। आप आज भी और हमेशा ही आंतरिक और बाहरी खूबसूरती एवं ताकत की प्रेरणा रहेंगी। ये है हमारे और बहुत सारे एडवेंचर ट्रिप के लिए, लव यू।'

Alia bhatt instagram, happy birthday deepika, deepika padukone birthday, deepika padukone age, alia bhatt boyfriend, deepika padukone ranthambore, boolywood news, deepika padukone, alia bhatt, social media, birthday, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया, बॉलीवुड न्यूज

Recommended Video

    Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड में शानदार सफर | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें आलिया भट्ट इस समय राजस्थान के रणथंबोर में छुट्टियां मना रही हैं। यहां वह अपने परिवार के अलावा रनबीर कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ हैं। आलिया भट्ट अपने परिवार और ब्वॉयफ्रेंड रनबीर कपूर के साथ नए साल के दौरान ही राजस्थान आई थीं। वहीं दीपिका और रणवीर सिंह भी नए साल के मौके पर यहां पहुंचे। ये सभी लोग यहां अमन-ए-खास रिजॉर्ट में ठहरे हैं। जो रणथंबोर नेशनल पार्क में है। इनकी वैकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आलिया और रनबीर के साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान भी यहां आए हैं।

    Alia bhatt instagram, happy birthday deepika, deepika padukone birthday, deepika padukone age, alia bhatt boyfriend

    वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में पठान और 83 भी हैं। आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होने वाली है, जिसमें उन्होंने पहली बार अपने ब्वॉयफ्रेंड रनबीर कपूर के साथ काम किया है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इसमें अमिताभ बच्चन, मॉनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी हैं। इसके अलावा आलिया की आने वाली फिल्म संजय लीला भंसाली की गंगुबाई काठियावाड़ा भी है।

    दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के घंटों बाद रीस्टोर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+