तनुश्री दत्ता के समर्थन में उतरा एक और बड़ा सितारा, यौन उत्पीड़न को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के समर्थन में एक-एक कर बॉलीवुड के बड़े सितारे उतर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, स्वरा भास्कर के बाद अब अभिनेता विनय पाठक ने भी तनुश्री का समर्थन किया है। विनय पाठक ने कहा कि अभिनेत्रियों का यौन शोषण दुर्भाग्यपूर्ण है।

Vinay Pathak, Tanushree Dutta

नई दिल्ली। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के समर्थन में एक-एक कर बॉलीवुड के बड़े सितारे उतर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, स्वरा भास्कर के बाद अब अभिनेता विनय पाठक ने भी तनुश्री का समर्थन किया है। विनय पाठक ने कहा कि अभिनेत्रियों का यौन शोषण दुर्भाग्यपूर्ण है। पाठक ने कहा कि वो दोनों को निजी तौर पर नहीं जानते, लेकिन ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इंडस्ट्री में हर कोई ऐसा नहीं करता और वो हर तरह के उत्पीड़न के खिलाफ हैं।

विनय पाठक ने इसे बताया दुर्भाग्यपूर्ण

विनय पाठक ने इसे बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कोलकाता में डिजिटल स्टोरीटेलिंग वर्कशॉप में बात करते हुए अभिनेता विनय पाठक ने तनुश्री दत्ता का समर्थन किया है। पाठक ने कहा, 'मैं दोनों को निजी तौर पर नहीं जानता और इसलिए दोनों पर कमेंट नहीं करूंगा, लेकिन ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, एकदम गलत है। मेरा मानना है कि अगर ये हमारी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के साथ होता है तो ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।' पाठक ने कहा कि वो किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ हैं। 'फिल्म इंडस्ट्री में महिलाएं काफी बहादुर है।'

'इससे टैलेंट पर न करें शक'

'इससे टैलेंट पर न करें शक'

पाठक ने कहा, 'ऐसी घटनाओं से बहादुर महिलाओं के टैलेंट पर शक नहीं किया जाना चाहिए। मैं मानता हूं कि प्रोडक्शन हाउस, डायरेक्टर्स और एक्टर्स, सभी को इसका विरोध करना चाहिए।' तनुश्री के आरोपों के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। तनुश्री दत्ता पर पूरा बॉलीवुड फिल्हाल दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे सितारें हैं, जिन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर और अनुराग कश्यप ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है।

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए हैं ये आरोप

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए हैं ये आरोप

तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने खुलासा किया कि 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी। तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि पाटेकर ने एमएनएस पार्टी और प्रोड्यूसर्स ने सेट पर मीडिया को बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+