राहुल गांधी के इस्तीफे पर क्या बोले सुपरस्टार रजनीकांत

चेन्नई। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha elections 2019) में करारी शिकस्त मिलने के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हैं। राहुल गांधी लगातार इस्तीफा देने की मांग पर अड़े हैं। राहुल के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस में हलचल मची है। वहीं राहुल गांधी के इस्तीफे पर सिनेमा से राजनीति में आए सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनीकांत ने कहा है कि राहुल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

राहुल के इस्तीफे पर रजनीकांत का रिएक्शन

राहुल के इस्तीफे पर रजनीकांत का रिएक्शन

रजनीकांत से पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को इस्तीफा देने के अपने जिद को छोड़ देना चाहिए बल्कि उन्हें यह साबित करना चाहिए कि वह कुछ कर सकते हैं। रजनीकांत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का भी मजबूत होना ज़रूरी है।

मोदी करिश्माई नेता

मोदी करिश्माई नेता

रजनीकांत ने मोदी को करिश्माई नेता बताया और कहा कि पहले जवाहरलाल नेहरू करिश्माई नेता थे, फिर राजीव आए। राजीव गांधी, उनके बाद वाजपेयी आए और फिर जयललिता आईं। इन सब के बाद मोदी भी करिश्माई नेता साबित हुए हैं।

तमिलनाडु में मोदी की लहर नहीं

तमिलनाडु में मोदी की लहर नहीं

रजनीकांत ने साफ-साफ कहा कि तमिलनाडु में मोदी की लहर नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में कोई मोदी लहर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में जीत दर्ज की, लेकिन दक्षिण में कर्नाटक को छोड़कर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में प्रदर्शन खास नहीं रहा

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे रजनीकांत

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे रजनीकांत

मोदी की जीत के कायल दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत 30 मई को उनके शपथ समारोह में शामिल होंगे। रजनीकांत ने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी और कहा कि ये जीत सिर्फ नरेंद्र मोदी की है। वह एक करिश्माई नेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+