जूनियर NTR के पिता और टीडीपी नेता Nandamuri Harikrishna की सड़क हादसे में मौत
Recommended Video

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के बेटे एन हरिकृष्णा की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है, वह 61 वर्ष के थे। हरिकृष्ण पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता थे। वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साले और तेलगू देशम पार्टी के नेता थे। यह सड़क हादसा आज सुबह हैदराबाद से तकरीबन 100 किलोमीटर दूर नलगोड़ा में सुबह 6.30 बजे हुआ था।

जिस वक्त यह हादसा हुआ हरिकृष्ण अपनी टोयोटा की एसयूवी फॉर्च्यूनर से नल्लोर में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार कार काफी रफ्तार में थी, इसी दौरान यह डिवाइडर से टकरा गई। दरअसल हरिकृष्ण 9 बजे शादी के कार्यक्रम में पहुंचना चाहते थे और हादसे के वक्त कार की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिसकी वजह से गाड़ का संतुलन बिगड़ गया।
हरिकृष्ण की एसयूवी ने एक और कार मारुती सुजुकी की डिजायर को टक्कर मार दी थी। हरिकृ्ण के साथ कार में तीन और लोग भी सवार थे, जिन्हें चोट आई है। हादसे के दौरान हरिकृष्ण कार से बाहर जा गिरे और उनके सीने व सिर में गंभीर चोट आई थी, उन्हें इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हरिकृष्णा का जन्म एनटी रामाराव के परिवार में हुआ था। वह एनटीआर सरकार में परिवहन मंत्री भी थे।
#SpotVisuals: Actor and TDP leader Nandamuri Harikrishna dies in a car accident in Telangana's Nalgonda district. pic.twitter.com/4EusxbqXmw
— ANI (@ANI) August 29, 2018
इसे भी पढ़ें- RIP Nandamuri Harikrishna: ऐसा था नंदमूरी हरिकृष्णा का अभिनेता से राजनेता बनने का सफर












Click it and Unblock the Notifications