ये दिग्गज एक्टर सड़क पर खड़े होकर छात्राओं को दिखा रहा था प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने शूटिंग प्लेस से किया अरेस्ट

कोच्चि, 07 जुलाई: केरल के मशहूर मलयाली एक्टर श्रीजीत रवि को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में श्रीजीत रवि को गिरफ्तार किया गया है। केरल पुलिस ने एक्टर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। श्रीजीत रवि को केरल में त्रिशूर पुलिस ने अरेस्ट किया है। ये घटना बीती 4 जुलाई की बताई जा रही है। एक्टर को साल 2016 में भी ऐसे ही आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में मामला रफा-दफा हो गया था।

केरल के अभिनेता ने की स्कूल की छात्राओं संग बदसलूकी

केरल के अभिनेता ने की स्कूल की छात्राओं संग बदसलूकी

पुलिस के मुताबिक, श्रीजीत अपनी कार में बैठा था जब उसने दो नाबालिग लड़कियों को देखा है। अभिनेता ने कथित तौर पर अपनी कार से बाहर निकले और उन लड़कियों को अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने लगे। इसके बाद छात्रों ने इस घटना की शिकायत अपनी स्कूल की प्रिंसिपल से की। लड़कियों ने शिकायत में बताया कि अभिनेता ने अपने मोबाइल में उनकी तस्वीरें लीं और कथित तौर पर अभद्र इशारे किये। जिसके बाद स्कूल ने मामला त्रिशर पुलिस में दर्ज कराया। जब बच्चों की शिकायत पर त्रिशूर की पश्चिम पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घटना वाले इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

सीसीटीवी ने खोला राज

सीसीटीवी ने खोला राज

जिसके बाद पुलिस को उस शख्स के कार का नंबर मिल गया। जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो पता चला कि वह एक्टर श्रीजीत हैं। उन्हें हिरासत में ले लिया गया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 509 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से किया गया कृत्य या हाव-भाव) के तहत उन्हें यहां ओट्टापलन में फिल्म शूटिंग स्थल से गिरफ्तार किया गया।

पहले भी लग चुके हैं ऐसे ही आरोप

पहले भी लग चुके हैं ऐसे ही आरोप

यह पहली बार नहीं है जब श्रीजीत पर इस तरह की अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि अभिनेता पर कुछ साल पहले भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था। 2016 में श्रीजीत को अरेस्ट किया गया है। इस दौरान उन पर पलक्कड़ की 14 स्कूली छात्राओं के एक ग्रुप ने सार्वजनिक रूप से खुद को उजागर करने का आरोप लगा था। हालाकि, उस दौरान उन्हें बेल भी मिल गई थी। बाद में मामला सुलझ गया। इस मामले की बच्चों के पैरेंट्स ने पुलिस पर बिना आवश्यक साक्ष्य जुटाने के मामले में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था।

श्रीजीत रवि दिग्गज अभिनेता टी.जी रवि के बेटे हैं

श्रीजीत रवि दिग्गज अभिनेता टी.जी रवि के बेटे हैं

श्रीजीत रवि दिग्गज अभिनेता टी.जी रवि के बेटे हैं। 46 साल के श्रीजीत पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है और प्रबंधन में डिग्री भी रखते हैं। उन्होंने 2005 में मलयालम फिल्म उद्योग में प्रवेश किया और 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। श्रीजीत ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म Mayookham से की थी। इसी साल उन्हें फिल्म 'Chanthupottu' से बड़ा ब्रेक मिला था। वो कई मलयालम और तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+