अक्षय कुमार, इरफान खान का ये को-स्‍टार जूझ रहा कैंसर से, इलाज के लिए नहीं पैसे, FB पर लगाई गुहार

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सीताराम पांचाल, जिन्होंने अक्षय कुमार (जॉली एलएलबी 2), इरफान खान (पान सिंह तोमर) और कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है, वो अपने जीवन के सबसे खराब संकट का सामना कर रहे हैं।

सीताराम पिछले तीन वर्षों से कैंसर से लड़ रहे हैं, और अब उनकी हालत खराब हो गई है। अभिनेता की पत्नी ने उनकी स्थिति की पुष्टि की और कहा कि वह पिछले 10 महीनों से बिस्तर पर पड़े हुए हैं।

साल 2014 में चला पता

साल 2014 में चला पता

अंग्रेजी समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार उनकी पत्नी ने कहा कि उनके पास खड़े होने की ताकत भी नहीं है। उनका वजन बहुत कम हो गया है। जब से जनवरी 2014 में कैंसर का पता चला था, उन्होंने आयुर्वेदिक उपचार शुरू किया। हाल ही में ही उन्होंने एक नई होम्योपैथिक चिकित्सा शुरू की, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई और हमने दवाएं बंद कर दी।'

फेसबुक से मांगी मदद

फेसबुक से मांगी मदद

सीताराम ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से मदद पाने के लिए फेसबुक पोस्ट लिखी है। सोमवार को उन्होंने लिखा था कि "भाइयों, मेरी मदद करो। मेरी कैंसर से हलात खराब होती जा रही है, अपका कलाकार भाई सीताराम पांचाल।'

गुर्दा और फेफड़ों का कैंसर

गुर्दा और फेफड़ों का कैंसर

सीने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सीनाटा) के फेसबुक पेज ने भी सीताराम की हालत के बारे में पोस्ट किया, जो शुभचिंतकों से मदद मांग रहे थे। पांचाल, गुर्दा और फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित है और वित्तीय संकट का भी सामना कर रहे हैं। अभिनेता पांचाल के लिए कई अभिनेताओं ने फेसबुक पर मदद भी मांगी है।

कैंसर के बारे में नहीं थी बहुत जानकारी

कैंसर के बारे में नहीं थी बहुत जानकारी

यह पूछे जाने पर कि क्या सीनाटा और सीताराम के साथी अभिनेता मददगार रहे हैं, पांचाल की पत्नी उमा ने कहा कि दोस्तों ने पिछले कुछ वर्षों में मदद की है, लेकिन उनके कैंसर के बारे में बहुत कुछ नहीं पता था। सीताराम और सिन्टा द्वारा हाल में फेसबुक पोस्ट के बाद कई लोगों ने योगदान दिया है।

हमें है उम्मीद

हमें है उम्मीद

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि कुछ बड़े फिल्म निर्माता आगे आएंगे और हमारी मदद करेंगे। सीताराम ने बैंडिट क्वीन, स्लमडॉग मिलियनेयर, पीपली लाइव और द लेजेंड ऑफ भगत सिंह में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+