Kerala floods: एक्टर सिद्धार्थ ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शुरू किया केरल डोनेशन चैलेंज
नई दिल्ली। भयंकर बाढ़ से जूझ रहे केरल के लिए देशभर से मदद को लोग आगे आ रहे हैं। वहीं फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग भी लगातार मदद के लिए अपील कर रहे हैं। अभिनेता सिद्धार्थ ने ट्विटर पर केरल के लोंगो को मदद के लिए अपील करते हुए चैलेंज भी दिया है। इसे उन्होंने केरल डोनेशन चैलेंज कहा है। उन्होंने केरल के लिए जो मदद भेजी है उसकी जानकारी दी है। उनके ट्वीट पर कई लोग वो अपने राहतराशि के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

सिद्धार्थ ने कहा है कि ये हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम केरल के लोगों की मदद करें। एक रुपया की मदद की अहमियत रखती है, और सोशल मीडिया लोगों तक बात पहुंचाने का अहम तरीका है इसलिए यहां मैं लोगों से मदद की अपील कर रहा हूं। केरल डोनेशन चैलेंज में लोगों से केरल के लिए मदद का प्रूफ मांगा गया है। केरल में बाढ़ ने जीवन को ठप कर दिया है। राज्य में बाढ़ अब तक 324 लोगों की जान ले चुकी है। जबकि ढाई लाख से ज्यादा लोग राहत कैंपों में रह रहे हैं।
साऊथ के सुपरस्टार सिद्धार्थ ने अपने ट्विटर अकाउंट से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद की है। तमिल एक्टर कार्थी ने भी केरल के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपए अनुदान किए हैं।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की गुहार लगाते हुए लिखा, 'केरल में बाढ़ से स्थिति काफी खराब है। राज्य को राष्ट्रीय मीडिया के ध्यान के साथ-साथ केंद्र सरकार और नागरिकों से मदद की जरूरत है। केरल के लोगों को इस तरह दुख में देखकर बुरा लग रहा है।
अभिषेक बच्चन ने लिखा कि केरल में बाढ़ से जो हो रहा है, उसे देखकर दिल रोता है. कृपया केरल की मदद को आगे आएं। श्रद्धा कपूर ने लिखा कि केरल बाढ़ से प्रभावित हर किसी के लिए प्रार्थना. राज्य को हमारी मदद की जरूरत है. कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह मदद कितनी छोटी और बड़ी है. यहां कुछ डिटेल हैं, जिनसे आप केरल के मुख्यमंत्री के राहतकोष में दान कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications