US में कोरोना के चलते लगी इमरजेंसी, वहां से शाहरुख की बेटी ने शेयर कीं ये तस्वीर
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी तस्वीरों के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना के भी सोशल मीडिया पर काफी फैंस हैं, जो उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हैं। अब सुहाना ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो सेल्फी अलग-अलग मूड में ली गई हैं।
Recommended Video

न्यूयॉर्क शहर में रह रही हैं सुहाना
बता दें सुहाना खान इस वक्त अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रह रही हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते इमरजेंसी लागू कर दी गई है। यही कारण है कि सुहाना की इन तस्वीरों को कोरोना वायरस से भी जोड़ा जा रहा है। तस्वीरों को देखकर ये लग रहा है कि सुहाना इमरजेंसी लगने के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं और बोर हो रही हैं। ऐसे में उन्होंने अलग-अलग मूड में ये सेल्फी शेयर की हैं।

हजारों लोगों ने लाइक कीं तस्वीर
हालांकि तस्वीरों को शेयर करते हुए सुहाना ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। उन्होंने केवल एक इमोजी शेयर की है। लोग सुहाना की इन तस्वीरों को भी पसंद कर रहे हैं और 13 हजार से ज्यादा लोग उनकी पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि सुहाना की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी काफी वायरल हो रही हैं। इन तीनों तस्वीरों में सुहाना ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रही हैं।
अमेरिका में कैसे हैं हालात?
वहीं कोरोना वायरस की बात करें तो इससे दुनियाभर में 5 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 37 हजार से अधिक हो गई है। चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली और ईरान हैं। वहीं अमेरिकी में अभी तक इसके 3 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हो गई है। जबकि यहां मरने वालों की संख्या 61 है।












Click it and Unblock the Notifications