ट्रिपल तलाक पर बोले सैफ- मैं इसके खिलाफ, कानूनन दिया है अमृता को तलाक
सैैैफ अली खान ने कहा कि मैंने अमृता को कानूनी तौर पर तलाक दिया था, मैं ट्रिपल तलाक के खिलाफ हूं।
नई दिल्ली। आज कल पूरे भारत में ट्रिपल तलाक का मुद्दा गर्माया हुआ है, इसी ज्वलंत मुद्दे पर अब अपनी बात रखी है फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने, जिन्होंने साफ कहा कि वो भी तीन तलाक की प्रथा से सहमत नहीं हैं इसलिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह को कानूनी तौर पर तलाक दिया है।

मेरे पास बच्चों की जिम्मेदारी थी...
हालांकि उन्होंने कहा कि मैंने अमृता से निकाह किया था और वो शादी पूरी मुस्लिम रिवाज से हुई थी लेकिन जब हमने अलग होने का फैसला किया तो मेरे पास बच्चों की जिम्मेदारी थी, इस कारण मैंने अमृता को कानूनी तौर पर तलाक दिया था और इसलिए मैंने जब करीना से शादी की तो कानूनी तौर पर शादी की।

1991 में सैफ-अमृता ने की शादी
आपको बता दें कि 1991 में सैफ की अमृता सिंह के साथ पहली शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। सिख परिवार में पली बढ़ी अमृता ने शादी से पहले धर्म परिवर्तन कर लिया था।

पटौदी परिवार इस रिश्ते के खिलाफ...
पटौदी परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि सैफ और अमृता एक पार्टी में मिले, दोनों दोस्त बने और फिर एक दूसरे से विवाह कर लिया। हालांकि ऐसा कहा जाता है पटौदी परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

सारा और इब्राहिम
अमृता, सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी थी लेकिन सैफ और अमृता ने गुपचुप विवाह कर लिया। दोनों ने दो बच्चों को जन्म भी दिया, जिनके नाम सारा और इब्राहिम हैं।

कानूनन दिया है अमृता को तलाक
कुछ समय बाद सैफ और अमृता ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। हालांकि इसके पीछे क्या कारण थे उनकी जानकारी किसी को नहीं है। ऐसा माना जाता है कि सैफ की गर्लफ्रेंड रोजा के कारण ही इस रिश्ते का अंत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications