पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बेटी रिद्धिमा कार से तय करेंगी 1400 किमी का सफर
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का आज सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वह लंबे समय से बीमार थे, उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को दी, बता दें कि बीती रात उन्हें खराब स्वास्थ्य की वजह से लेकर मुंबई के Sir H. N. Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था, उनके निधन की खबर से हर कोई सदमे में है।

ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से मुंबई जाएंगी रिद्धिमा
तो वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर जो कि दिल्ली में रहती हैं और लॉकडाउन की वजह से वे अपने पिता से मिलने अस्पताल में नहीं जा सकी थीं, अब पिता के निधन के बाद रिद्धिमा उनका आखिरी दीदार करने मुंबई जाएंगी, साउथ ईस्ट डीसीपी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है, इससे पहले खबर आई थी कि रिद्धिमा ने मुंबई जाने के लिए दिल्ली सरकार से परमिशन मांगी थी, मालूम हो कि रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं, सुबह 10.30 बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया गया है।

लॉकडाउन में कार से करेंगी 1400 किमी का सफर
हालांकि लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा को फ्लाइट से जाने की इजाजत नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें सड़क के माध्यम से दिल्ली से मुंबई के बीच का करीब 1400 किलोमीटर का फासला तय करने होगा। याद दिला दें कि तीन मई तक जारी लॉकडाउन के चलते सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हैं। बता दें कि रिद्धिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है।

2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे ऋषि कपूर
गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन पर उनके परिवार की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया, पिछले साल वो जब विदेश से इलाज करवाकर वापस आए थे, तो काफी खुश थे और हर किसी से मिलना चाहते थे. लेकिन ये बीमारी दूर नहीं जा सकी।

पीएम मोदी ने भी दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जताया
मालूम हो कि ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है, हर कोई सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के लिए बेहद दुखी है, पीएम मोदी ने भी दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ऐसे थे ऋषि कपूर जी। वह टैलेंट के पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा, खासकर हमेशा सोशल मीडिया पर। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साही थे। उनके निधन से दुख हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के मेरी प्रति संवेदना। ओम शांति।'












Click it and Unblock the Notifications