पीएम मोदी के साथ पोज दे रहे थे एक्टर आर माधवन, फ्रांस के राष्ट्रपति ने साथ में ले ली सेल्फी
बॉलीवुड एक्टर आर.माधवन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा किया। बता दें कि आर माधवन शनिवार 15 जुलाई को Louvre Museum में पीएम मोदी के सम्मान में रखे गए डिनर में शामिल हुए थे।
पहली तस्वीर में, माधवन ने मुस्कुराते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाया, जो फ्रांसीसी राष्ट्रपति और अन्य लोगों के साथ एक मेज पर बैठे थे। अगली तस्वीर में, तीन बार ग्रैमी विजेता, संगीतकार रिकी केज ने इमैनुएल मैक्रॉन के बगल में बैठकर उनके साथ तस्वीर खिंचवाईं। इवेंट के लिए माधवन ने हरे रंग की शर्ट, काली टाई, ग्रे सूट और ट्राउजर पहना था।

एक सेल्फी में फ्रांसीसी फुटबॉलर भी रहे मौजूद
आर माधवन ने वह तस्वीर भी शेयर की जिसमें इमैनुएल मैक्रॉन ने पीएम मोदी और पूर्व फ्रांसीसी फुटबॉलर मैथ्यू फ्लेमिनी के साथ एक सेल्फी क्लिक की। वे सभी फोटो के लिए मुस्कुराए जिसके बाद माधवन ने उन पर हाथ जोड़ दिए। उन्हें मैक्रॉन से हाथ मिलाते और बातचीत करते भी देखा गया।

जय हो गाना दो बार बजाया गया
14 जुलाई को पेरिस में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा आयोजित भोज में 'जय हो' गाना दो बार बजाया गया। इस दौरान वहां मौजूद सभी अतिथि इस कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।
यहां देखें वीडियो...
#WATCH | ‘Jai Ho’ song was played twice at the banquet hosted by France President Emmanuel Macron for PM Narendra Modi, in Paris on July 14. pic.twitter.com/wgg6HahpuN
— ANI (@ANI) July 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications