पिता से लड़कर एक्टर बनने के लिए घर से भागे थे Pearl V Puri, गर्लफ्रेंड ने स्ट्रगल देख छोड़ दिया था साथ
मुंबई, 05 जून। टेलीविजन के मशहूर शो 'नागिन' से चर्चा में आए एक्टर पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें अभी भी बेल नहीं मिल सकी है, आज की रात वह जेल में ही बिताएंगे। टीवी पर आदर्श बेटे के तौर पर पहचान बनाने वाले पर्ल वी पुरी के खिलाफ जब रेप का मुकदमा दर्ज हुआ तो उनके फैंस और अन्य कलाकार भी दंग रह गए। इस बीच कई लोग एक्टर के निजी लाइफ के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।

पर्ल वी पुरी के जिंदगी की अनसुनी बातें
तो चलिए आज हम आपको पर्ल वी पुरी से जुड़ी ऐसी कई बातों से आपको रूबरू कराते हैं जिसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। टीवी इंडस्ट्री के ये हैंडसम हंक शुरू से ही अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाता रहा है। पर्ल वी पुरी आज से पहले किसी विवाद में नही फंसे, यह पहली बार है जब उनपर बलात्कार जैसा संगीन आरोप लगा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पर्ल वी पुरी शुरू से ही एक्टर नहीं बनना चाहते थे, उन्होंने ऐसा अपने पहले प्यार के लिए किया।

10th क्लास में बनना चाहते थे सिंगर-राइटर
एक्टर की लाइफ से जुड़ी खबर शुरुआत उनके जन्म से करते हैं, पर्ल वी पुरी का जन्म मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 10 जुलाई 1989 को हुआ था। वह बचपन से ही सिंगर बनना चाहते थे, कैलास खेर के गानों ने उन्हें इतना इंस्पायर किया कि वह 10वीं क्लास से ही गाने लिखने लगे थे। पर्ल के एक्टर बनने के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शुरू से ही एक्टर नहीं बनना चाहते थे। यह चस्का उन्हें 9th क्लास में लगा।

पिता से लड़कर एक्टर बनने घर से भागे
दरअसल, पर्ल वी पुरी के लुक्स पर उनके स्कूल की लड़कियां भी फिदा थीं। नौवीं कक्षा में उनकी एक गर्लफ्रेंड थी जो शाहरुख खान की दीवानी थी, और वह चाहती थी कि पर्ल वी पुरी भी एक्टर बनें। एक्टर ने बताया था, मुंबई आने के लिए उसी ने मुझे पुश किया। मेरे डैड नहीं चाहते थे कि मैं एक्टिंग करूं, वह मुझे फैमली बिजनेस से जोड़ना चाहते थे। मैं उनके फैसले कि खिलाफ जाकर मुंबई भाग आया और इसी वजह से उन्होंने 2 साल तक मुझसे बात नहीं की।

पानी-पुरी खाकर गुजारे दिन
पर्ल वी पुरी ने इंटरव्यू में बताया कि जिस लड़की का सपना पूरा करने के लिए वह पिता से लड़कर मुंबई आए, मुश्किलें झेलीं, एक दिन वही उनका साथ छोड़कर चली गई। एक्टर ने बताया, एक्टर बनने के लिए मुंबई आने पर मुझे काफी स्ट्रगल करना पड़ा, उनके पास पैसे नहीं होते थे। कई दिन तो उन्होंने सिर्फ पानी-पुरी खाकर गुजारे। एक बार तो उन्होंने नौ दिनों तक कुछ नहीं खाया था। इसके बाद उन्होंने दो फिल्में भी काम किया, जिसमें से एक आज तक रिलीज नहीं हुई और दूसरी बीच में ही बंद हो गई।

एक्टिंग का बिल्कुल भी नहीं था शौक
पर्ल वी पुरी ने बताया कि उनके स्ट्रगल और फेलियर को देखकर गर्लफ्रेंड ने भी उनसे किनारा कर लिया। उन्होंने बताया, 'यह रास्ता चुनना मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि एक्टिंग का मुझे बिल्कुल भी शौक नहीं था। लेकिन जब मुझे मेरी मंजिल मिली तो गर्लफ्रेंड ने मेरा साथ छोड़ चुकी थी।' पर्ल ने आगे बताया कि फिल्में रिलीज ना होने से परेशान होने के बाद उन्होंने टीवी शोज का रुख किया। जहां उन्हें सफलता मिलनी शुरू हुई तो गर्लफ्रेंड ने इनसिक्योर होने का बहाना बनाते हुए उनसे रिश्ता तोड़ लिया।

गर्लफ्रेंड ने ही छोड़ दिया साथ
पर्ल की गर्लफ्रेंड ने उनसे कहा कि वह ये सब होते हुए नहीं देख सकती और इस रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती है। इस बीच पर्ल ने भी अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह रिश्ता तोड़ना चाहती थी। पर्ल ने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, 'मैं तुम्हारे लिए इतने सालों से एक्टिंग में लगा हुआ हूं, मेरा तो कोई शौक नहीं था।' इसपर लड़की ने कहा था तब मैं बच्ची थी और अब बड़ी हो गई हूं, मैं नहीं कर पाउंगी, आप एक्टिंग छोड़ दो। इसके बाद दोनों कभी नहीं मिले।

पिछले वर्ष हुआ पिता का निधन
बता दें कि टीवी शोज में हिट होने के बाद पर्ल वी पुरी तो मुंबई में ही रह गए लेकिन मध्य प्रदेश में रह रहे उनके पिता (विपिन पुरी) का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया। हालांकि दोनों के बीच रिश्ते सुधर गए थे और इस त्रासदी की खबर मिलते ही पर्ल तुरंत घर के लिए रवाना हो गए थे। पर्ल वी पुरी के परिवार में उनकी मां (पम्मी पुरी), बहन (रीत वोहरा) हैं। रेप के आरोप का सामना कर रहे पर्ल के सपोर्ट में प्रड्यूसर एकता कपूर सहित कई अन्य सेलेब्स सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: एक्टर पर्ल पर लगे रेप के आरोप के बाद एकता कपूर ने शेयर की पोस्ट, लिखा- मेरे पास वॉयस नोट्स और मैसेज हैं जो...












Click it and Unblock the Notifications