अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में काम करने वाला ये एक्टर सब्जी बेचने को हुआ मजबूर

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। इससे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लोग भी काफी प्रभावित हुए हैं। अब खबर आई है कि अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी फिल्म में काम करने वाले एक एक्टर को सब्जी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक कार्तिक साहू ओडिशा में सब्जी बेच रहे हैं। साहू राज्य के गरदपुर ब्लॉक के रहने वाले हैं, जो केंद्रपाड़ा जिले में स्थित है।

17 साल की उम्र में मुंबई आए थे

17 साल की उम्र में मुंबई आए थे

कार्तिक साहू 17 साल की उम्र में अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आए थे। कई सालों तक उन्होंने कई बड़े फिल्मी सितारों के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम किया है। जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर सचिन तेंडुलकर का नाम शामिल है। इसके बाद साल 2018 में उनका लक तब चमका जब उन्हें एक्शन फिल्मों में काम मिलने लगा। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में इस बात की जानकारी दी है। यहां तक कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में एक्शन वाले एक सीन में भी उनका रोल है।

सारी बचत खत्म हो गई थी

सारी बचत खत्म हो गई थी

जयपुर में एक्शन सीन की शूटिंग खत्म करने के बाद कार्तिक साहू वापस ओडिशा लौट गए। इसके बाद 22 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लग गया। इसके बाद से ही साहू को काम मिलना बंद हो गया। जिसके बाद वह अपने परिवार के बचाए हुए पैसों पर गुजारा करने को मजबूर हो गए लेकिन चार महीने बाद भी काम नहीं मिला और मेडिकल इमरजेंसी में सारा बचा हुआ पैसा चला गया।

सब्जी बेचने को हुए मजबूर

सब्जी बेचने को हुए मजबूर

इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर में काम की काफी तलाश की लेकिन नहीं मिल सका। बाद में परिवार का पेट पालने के लिए उनके पास और कोई विकल्प नहीं बचा और अब वह सब्जी बेच रहे हैं। साहू का कहना है कि वह आशावादी हैं और स्थिति सामान्य होने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाएंगे। उनका कहना है कि तब तक वह बाकी लोगों की तरह संघर्ष करेंगे।

संजना सांघी को याद आ रही हैं सेट पर हुई अजीब घटनाएं, कब्रिस्तान वाले सीन में हुआ था कुछ ऐसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+