संजना सांघी को याद आ रही हैं सेट पर हुई अजीब घटनाएं, कब्रिस्तान वाले सीन में हुआ था कुछ ऐसा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट में अभिनेत्री संजना सांघी ने काम किया है। संजना भी सुशांत के फैंस की ही तरह यकीन नहीं कर पा रही हैं कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिल बेचारा फिल्म सुशांत की आखिरी फिल्म है और संजना की पहली फिल्म है। इस फिल्म के साथ डेब्यू करने वाली संजना अपने को स्टार की मौत के बाद से अब तक नॉर्मल नहीं हो पाई हैं। अब उन्होंने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई ऐसी बातों का खुलासा किया है, जो काफी हैरान करने वाली हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में सुशांत के बारे में भी खुलकर बात की है।

जिंदगी की सबसे खराब दोपहर

जिंदगी की सबसे खराब दोपहर

संजना का कहना है कि वह 14 जून के दिन को कभी याद नहीं करना चाहती हैं, वो उनके लिए जिंदगी की सबसे खराब दोपहर थी। जब सुशांत की मौत हुई तो एक मिनट के अंदर उनके फोन पर सैकड़ों कॉल आने लगे। वह कहती हैं कि सुशांत के बारे में वह काफी मुश्किल से बात कर पा रही हैं। संजना का कहना है कि उन्होंने कभी अपने किसी करीबी को नहीं खोया है। अपनी 23 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने अपने दोस्त सुशांत को खोया है। सुशांत हमेशा ही सेट पर मस्ती किया करते थे, उन्होंने कभी भी सीनियर की तरह व्यवहार नहीं किया। सेट पर सब परिवार की तरह रहते थे।

टेलिस्कोप लेकर गए थे सुशांत

टेलिस्कोप लेकर गए थे सुशांत

संजना बताती हैं कि सुशांत सेट पर भी साथ में टेलिस्कोप लेकर गए थे और उन्हें आसमान में तारे दिखाया करते थे। हालांकि संजना को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन सुशांत की आखें तारे देखते ही चमकने लगती थीं। सुशांत उन्हें फोन करके कहते थे कि तारे निकल आए हैं, जल्दी आजा। संजना ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि फिल्म का गाना 'तारे गिन, मजा है या सजा है ये...' का मतलब अब बदल गया है। वह अमिताभ भट्टाचार्य से बोलती हैं कि रील और रियल लाइफ में इतनी सिमीलैरिटी कैसे आ गई है, ये सब बहुत अजीब है।

सीन के बीच तबीयत खराब हो जाती थी

सीन के बीच तबीयत खराब हो जाती थी

इस इंटरव्यू में संजना ने कहा कि सेट पर बहुत कुछ अजीब भी घटा था, लेकिन तब इन सबपर इतना ध्यान नहीं गया। लेकिन अब सारी चीजें एक एक करके याद आ रही हैं। संजना ने कहा, जब भी मैं कोई भावुक सीन करती थी तो अचानक तबीयत खराब हो जाती थी। मुझे बाकी लोगों से इस बारे में पूछना है लेकिन मैं ये जानती हूं कि सुशांत के साथ भी ऐसा हो रहा था। जब भी सीन होता था तो नाक का बहना, बुखार तो कभी जुकाम शुरू हो जाता था लेकिन सीन खत्म होने के बाद सब सामान्य हो जाता था।

कब्रिस्तान में भी अजीब घटना हुई

कब्रिस्तान में भी अजीब घटना हुई

संजना ने आगे कब्रिस्तान वाली घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा, जब हम कब्रिस्तान में शूटिंग कर रहे थे, तो सुशांत का क्लोजअप चल रहा था। काफी भावुक सीन था और मेरा क्लोजअप हो चुका था। तब जनवरी की ठंड थी और सुशांत अचानक मेरी ओर इशारा करने लगे लेकिन मैं नहीं समझ पाई कि आखिरकार वो क्यों इशारा कर रहे हैं। सुशांत ने अपना सीन भी बीच में ही छोड़ दिया। संजना को तब पता चला कि उनकी नाक से खून बह रहा है लेकिन उन्हें इसका अहसास ही नहीं हुआ। जिसके बाद सुशांत आए और उन्होंने संजना को रुमाल दिया और फिर बर्फ मंगवाई गई। संजना का कहना है कि ये सारी बातें उन्हें आज याद आ रही हैं और बहुत अजीब लग रही हैं। वह ये सब मुकेश छाबड़ा के साथ शेयर करना चाहती हैं।

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत ने बदले थे 50 सिम कार्ड, वकील ने उठाए कई सवाल,CBI जांच की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+