एक्टर पर मॉडल से मारपीट का आरोप, कान का पर्दा फटा

नई दिल्ली। इंदौर में फिल्म अभिनेता पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे दहेज के लिए मारता-पीटता है। पत्नी ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसके पति ने उसे पीटा, जिसकी वजह से उसका कान का पर्दा फट गया। पति की मारपीट से क्षुब्ध महिला ने पति को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार महिला मॉडल है और उसने मारपीट से आहत होकर पति से अलग होने का फैसला लिया है।

प्रेम विवाह

प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार महिला का नाम स्वाति मेहरा है और पेशे से मॉडल है। महिला ने इस बाबत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने कहा कि उसने 13 फरवरी 2019 को इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाले कर्ण शास्त्री से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात जून 2018 में मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म में कर्ण मुख्य अभिनेता का किरदार निभा रहे थे। दोनों के बीच इस दौरान दोस्ती हुई और दोनों ने शादी कर ली।

शादी के बाद टकराव

शादी के बाद टकराव

दोनों की शादी के महज दो महीने के बाद ही टकराव शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी के दो महीने बाद ही उसे देहज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। स्वाति ने आरोप लगाया कि उसके पति ने कई बार उसके साथ मारपीट की, जिसकी वजह से उसका कान का पर्दा फट गया। जिसके बाद महिला ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मामला द्वारिकापुरी थाने भेज दिया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

पति ने आरोपों को बताया निराधार

पति ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं इस पूरे मामले में अभिनेता कर्ण सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी स्वाति उनके साथ नहीं रहती हैं। हम दोनों ने एक साथ मिलकर आपसी सहमति से अलग रहने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया। लेकिन बावजूद इसके स्वाति मेरा करियर बर्बाद करना चाहती है। वह जानबूझकर परिवार को बर्बाद करने की साजिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+