एक्टर करणवीर बोहरा बने तीसरी बेटी के पिता, तीनों बेटियों के साथ वीडियो शेयर कर कही बड़ी बात
एक्टर करणवीर बोहरा बने तीसरी बेटी के पिता, तीनों बेटियों के साथ वीडियो शेयर कर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। एक्टर करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू के घर में एक नन्ही परी आई है। करणवीर और टीजे तीसरी बच्ची के माता-पिता बने हैं। करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी तीजे सिद्धू ने बेटी को जन्म दिया है। वीडियो में करणवीर अपनी तीनों बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं।

इस खुशी को बयां करना मुश्किल
इंस्टा पर जो वीडियो करणवीर ने शेयर की है। उसमें उन्होंने नन्हीं बच्ची को गोद में ले रखा है जबकि दोनों बड़ी बेटियां उनके आसपास है। करणवीर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा , इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि तीन-तीन बेटियों का पिता बन गया हूं। जिंदगी इससे ज्यादा खूबसूरत क्या होगी? भगवान इन खूबसूरत परियों के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं इनकी बहुत देखभाल करूंगा क्योंकि ये मेरी तीन देवियां हैं। मेरी लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती। आप मुझे चार्ली कह सकते हैं क्योंकि यहां तीन परियां हैं।
करणवीर की दो बड़ी जुडवां बेटियां
करणवीर अब तीन बेटियों के पिता हैं, इससे पहले उनकी दोनों बेटियां जुड़वा पैदा हुई थीं। करणवीर अक्टूबर 2016 में अपनी जुड़वां बेटियों के पिता बने थे। बेटियों राया बेला और विएना के साथ वे अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इससे पहले करण ने अस्पताल से एक वीडिया साझा किया था। इस वीडियो में करणवीर नाचते दिख रहे हैं। वह पत्नी टीजे सिद्धू की डिलीवरी के समय अस्पताल में नाचते हुए जा रहे हैं। उनके हाथों में बेबी कार सीट है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अस्पताल में जाना लग रहा है, जैसे 'लव मेरा हिट-हिट' किसी भी समय खुशखबरी आ सकती है।

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता हैं करणवीर
करणवीर बोहरा टीवी के जानेमाने अभिनेता हैं। वो फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से बतौर चाइल्ड एक्टर की थी। वह पहली बार साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म तेजा में नजर आए थे। कई और फिल्मों में भी वो दिखे। उन्होंने कई हिट धारावाहिकों में काम किया है। टीवी पर वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुसुम', 'शरारत', 'कबूल है' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।
Flashback 2020: ये सेलेब्स नहीं संभाल पाए अपना रिश्ता, दुख भरी दास्तां इंस्टा पर शेयर की












Click it and Unblock the Notifications