एक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए बेच दी बाइक, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदकर भेजे अस्पताल

एक्टर हर्षवर्धन ने बाइक बेचकर खरीदे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

मुंबई, 6 मई: देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच बहुत सारे लोग किसी ना किसी तरह से कोविड मरीजों की मदद कर रहे हैं। कोरोना मरीजों को मदद के लिए अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपनी बाइक बेच दी है। बाइक बेचकर मिले पैसे से हर्षवर्धन कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन खरीद रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि बाइक बेचकर आए पैसे से तीन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर हैदराबाद पहुंच भी गए हैं।

राणे ने तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे

राणे ने तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे

हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बाइक के लिए ग्राहक तलाशने कि लिए लोगों से मदद मांगी थी। जिसके बाद आज उन्होंने इंस्टा पर जानकारी दी है कि उनकी बाइक बिक गई है और तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी खरीद लिए हैं। उन्होंने लिखा, बाइक बिक गई है। आपकी सहायता के लिए धन्यवाद। तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैदराबाद पहुंच चुके हैं। जल्दी ही कुछ और आ रहे हैं। यह मैं बिना आपके समर्थन के नहीं कर सकता था।

पांच दिन पहले कही थी बाइक बेचने की बात

पांच दिन पहले कही थी बाइक बेचने की बात

हर्षवर्धन राणे ने पांत दिन पहले सोशल मीडिया पर बाइक बेचने की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्‍होंने अपनी बाइक के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, ऑक्सीजन के लिए अपनी फेवरेट मोटर साइकिल को मैं अपने से दूर कर रहा हूं। इससे मिले रुपयों से जरूरतमंदों को मदद की जाएगी। मुझे हैदराबाद में मेरी बाइक के लिए अच्‍छे ग्राहक खोजने में मदद करें। अब उनकी बाइक बिक गई है।

जॉन अब्राहम के साथ दिखेंगे राणे

जॉन अब्राहम के साथ दिखेंगे राणे

हर्षवर्धन राणे ने 2010 में तेलुगु फिल्म 'थकिता थाकिता' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वे कई तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हर्षवर्धन राणे ने 2016 में सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में कदम रखा। 'पलटन' में भी वो दिखे थे। आखिरी बार फिल्म तैश में दिखे थे। हर्षवर्धन, जॉन अब्राहम के साथ उनकी अगली फिल्म में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+