जिंदगी खत्म करने की सोचने लगी थी कन्नड़ एक्ट्रेस...फिर राहुल गांधी का मिला सपोर्ट, दिव्या ने खुद किया खुलासा
कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना ने बताया कि पिता के निधन के बाद आत्महत्या के विचार मन में आने लगे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें इस दौरान इमोशनल सपोर्ट देकर इस बुरे वक्त से बाहर निकलने में उनकी काफी मदद की।

Kannada Actor Divya Spandana: राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद से पूर्व सांसद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह किसी का कोई आरोप या उनके द्वारा किया गया पलटवार नहीं है, बल्कि लोकसभा की पूर्व सदस्य कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना हैं, जिन्हें हाल ही में अपने पिता की मृत्यु के बाद आत्महत्या के विचारों से जूझने के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें इस दौरान किस तरह से इमोशनल सपोर्ट दिया।
संसद की कार्यवाही के बारे में भी कुछ नहीं जानती थी- स्पंदना
एक्ट्रेस स्पंदना ने कन्नड़ टॉक शो वीकेंड विद रमेश सीजन 5 (Weekend with Ramesh Season 5) के एक एपिसोड में अपने पिता को खोने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि, 'अपने पिता को खोने के दो हफ्ते बाद जब मैं संसद में थी। मैं किसी को या कुछ भी नहीं जानती थी, यहां तक कि संसद की कार्यवाही के बारे में भी कुछ नहीं जानती थी।' स्पंदना ने कहा कि उन्होंने धीरे-धीरे सब कुछ सीख लिया और धीरे-धीरे अपने इस दुःख को दूर कर दिया।' उन्होंने कहा कि इसके लिए 'मंड्या के लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया।
'आत्महत्या को लेकर आने लगे थे विचार'
उन्होंने बताया कि जब उनके पिता की मृत्यु हुई तो राहुल गांधी भावनात्मक रूप से उनका समर्थन करने के लिए वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 'मेरे जीवन में मेरी मां का सबसे बड़ा प्रभाव है, इसके बाद मेरे पिता हैं और तीसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं।' पूर्व कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह अपने पिता की मृत्यु के बाद आत्महत्या को लेकर विचार आने लगे थे, और वह चुनाव भी हार गई थीं। उन्होंने आगे कहा कि, 'उस दौरान राहुल गांधी ने मेरी मदद की और भावनात्मक रूप से भी मेरा समर्थन किया।'
उपचुनाव में मांड्या लोकसभा क्षेत्र से दर्ज की जीत
दरअसल, स्पंदना 2012 में युवा कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्होंने 2013 के उपचुनाव में कर्नाटक के मांड्या लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में कार्य किया लेकिन बाद में पद से हट गईं।
अब फिल्म जगत में भी कर चुकी हैं वापसी
पिछले साल ही उन्होंने फिल्म जगत में अपनी वापसी की घोषणा की और अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया। अभिनेता ने एक बयान में कहा कि, 'आप में से अधिकांश ने 'सिही सुद्दी' का सही अनुमान लगाया है, 'मैं फिर से फिल्में करने जा रहा हूं।' हालांकि इस बार मैं अपने बुटीक प्रोडक्शन हाउस एप्पल बॉक्स स्टूडियोज के माध्यम से भी निर्माण करूंगी।'












Click it and Unblock the Notifications