एक्ट्रेस अंगिरा धर ने डायरेक्टर आनंद तिवारी से रचाई गुपचुप शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
मुंबई, जून 25: बॉलीवुड में एक और कपल शादी के बंधन में बंध गया। बंदिश बैडिट के डायरेक्टर आनंद तिवारी और एक्ट्रेस अंगिरा धर ने शादी कर ली। दोनों ने बीते अप्रैल महीने चुपचाप शादी कर ली थी, लेकिन आज सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके अपनी शादी को लेकर जानकारी सार्वजनिक की। मंडप की एक तस्वीर शेयर करते हुए आनंद ने एक स्पेशल मेसेज के साथ पोस्ट किया है।

अंगीरा ने शादी के फंक्शन की दो तस्वीरें शेयर की
अंगीरा ने शादी के फंक्शन की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में दोनों मंडप पर बैठे हुए हैं और एक-दूसरे को देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अंगीरा ने लिखा कि, 30 अप्रैल को मैंने और आनंद ने अपनी दोस्ती को परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी में बदल दिया था। जीवन में धीरे-धीरे हमारे चारों तरफ अनलॉक हो रहा है तो हम भी अपनी खुशी आपके साथ अनलॉक कर रहे हैं।

दो महीने पहले की थी शादी
दूसरी फोटो में अंगिरा और आनंद को एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है, वहीं कोई अंगीरा और आनंद की आरती उतार रहा है। आनंद के इस पोस्ट के बाद से ही शुभकामनाओं की लड़ी लग गई है। फोटोज में अंगीरा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं वहीं आनंद ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। एक्ट्रेस शार्वरी ने कमेंट किया- दादा लकी हो गए। आप दोनों को ढेर सारा प्यार। वहीं अदा शर्मा ने कमेंट किया- बधाई हो।

आनंद और अंगीरा बीते 2 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे
रिपोर्ट्स की माने तो अंगीरा की डेब्यू फिल्म को आनंद तिवारी को डायरेक्ट किया था और तभी से दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे। रिपोर्ट्स की माने तो आनंद और अंगीरा बीते 2 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अंगिरा ने फिल्म 'लव पर स्क्वायर फुट से अपने करियर की शुरूआत की थी। वहीं आनंद तिवारी डायरेक्शन के साथ-साथ कई पॉपुलर फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications