ड्रग केस: दीपिका पादुकोण ने NCB द्वारा भेजे गए समन को स्वीकार किया

ड्रग केस: दीपिका पादुकोण ने NCB द्वारा भेजे गए समन को स्वीकार किया

मुंबई। बॉलीवुड की एक बाद एक जानी मानी अभिनेत्रियां एनसीबी के रडार पर है। बुधवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण समेत चार अभिनेत्रियों को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेत्री सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को पूछताछ के लिए समन भेजा था। वहीं दीपिका पादुकोण ने इस समन को स्‍वीकार कर लिया है।

दीपिका ने स्‍वीकार किया एनसीबी का समन

दीपिका ने स्‍वीकार किया एनसीबी का समन

एनसीबी अधिकारी ने बताया कि दीपिका पादुकोण को भेजा गया समन स्‍वीकार कर लिया है। एनसीबी ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक ड्रग केस के सिलसिले में उन्हें 25 सितंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), मुंबई से तलब किया गया है।

25 को मुंबई के एनसीबी कार्यालय में पूछताछ की जाएगी

25 को मुंबई के एनसीबी कार्यालय में पूछताछ की जाएगी

बता दें दीपिका से 25 को मुंबई के एनसीबी कार्यालय में पूछताछ की जाएगी। दीपिका को एनसीबी के एक अधिकारी ने गोवा जाकर यह समन दिया था। एनसीबी सबसे पहले रकुल प्रीत सिंह से 24 सितंबर को इस संबंध में पूछताछ करेगी। 26 सितंबर को सारा अली खान एवं श्रद्धा कपूर से एनसीबी के बेलार्ड एस्टेट स्थित कार्यालय में पूछताछ करेगी।

Recommended Video

    Drugs Connection : Rakul Preet ने रिसीव किया समन, Simone Khambatta से NCB की पूछताछ | वनइंडिया हिंदी
    ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करना चाहता है एनसीबी

    ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करना चाहता है एनसीबी

    गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एनसीबी किसी व्‍यक्ति विशेष नहीं बल्कि पूरे इसे पीछे के पूरे रैकेट यानी कि बड़े ड्रग सिंडिकेट को मानकर कार्रवाई कर रहा है और बॉलीवुड से जुड़े इस रैकेट को क्रेक करने की दिशा में एक के बाद कार्रवाई कर रहा है। सूत्रों के अनुसार यहीं कारण है कि एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने से पहले कई ड्रग पैडलर पर शिकंजा कसा जिनके माध्‍यम से बड़े स्‍तर पर ड्रग सप्‍लाई हो रही थी।

    दीपिका पादुकोण पर है ये आरोप

    दीपिका पादुकोण पर है ये आरोप

    मालूम हो क‍ि दीपिका पादुकोण पर है ये आरोप दीपिका पादुकोण ड्रग्स मामले में अपना नाम सामने आने पर सभी के लिए अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश और रिया चक्रवर्ती की टैलेंट मैनेजर रही जया साहा को जिम्‍मेदार ठहराया। दीपिका पर भी क्वान कंपनी की मैनेजर करिश्मा के जरिए अपने लिए चरस और गांजा मंगवाने का आरोप लगा है। एनसीबी के पास साल 2017 की वो चैट है जिसमे दीपिका इस बारे में करिश्मा प्रकाश से बातचीत कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+