Lockdown में अली को सता रही है ऋचा की याद, 'लंबी जुदाई' खत्म करने के लिए पुलिस से चाहते हैं इजाजत
मुंबई। कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में तेजी से फैल रहा है। इसके प्रकोप को रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा है। लॉकडाउन के चलते सभी लोगों को अपने घर में रहने के निर्देश हैं। ऐसे में जो जहां है वहीं फंसा हुआ है। ऐसा ही हाल बॉलीवुड एक्टर अली फजल का है। लॉकडाउन के चलते वो अपनी गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा से मिल नहीं पा रहे। अली फजल ने ऋचा चड्ढा से मिलने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह मुंबई पुलिस की इजाजत लेकर उनसे मिलने जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी रिलेशनशिप पब्लिक कर दिया था। दोनों की शादी भी अप्रैल में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में यह शादी टाल दी गई। अब यह तो नहीं पता कि इनकी शादी कब होगी लेकिन लॉकडाउन के कारण ऋचा और अली एक-दूसरे का साथ काफी मिस कर रहे हैं।

एक दूसरे से वीडियो चैटिंग करते हैं अली और ऋचा
अली और ऋचा एक-दूसरे के साथ वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में हैं। लेकिन अली ऋचा से उनके घर जाकर मिलना चाहते हैं। हालांकि, उनकी मानें तो इसके लिए वे वाकायदा मुंबई पुलिस से इजाजत लेने पर विचार कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में अली ने जोक करते हुए कहा, "ऋचा से अलग रहकर क्वारैंटाइनिंग मुश्किल है। मैं सोचता हूं कि मुंबई पुलिस की इजाजत लेकर इन दिनों में भी उससे मिल आऊं।"

शादी के टलने पर क्या बोले अली फजल
अपनी शादी के टलने पर अली ने कहा, 'अभी की कंडिशन ने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया। हम अपनी किस्मत के शुक्रगुजार हैं क्योंकि कुछ भी व्यवस्थित नहीं था और हमने अभी तक पेमेंट भी नहीं किया था, इसलिए हम बस बच गए। हमारी कोई प्लानिंग नहीं थी, हालांकि इससे अच्छा तो नहीं लग रहा था लेकिन लगता है कि खुदा को यही मंजूर है कि इस सबके बाद हम एक नई दुनिया में सबके साथ सेलिब्रेट करें।' अब माना जा रहा है कि रिचा और अली की शादी 2020 के सेकंड हाफ में होगी।

कुछ दिनों पहले ही दोनों ने किया था शादी टालने का ऐलान
कुछ दिनों पहले अली और ऋचा ने आधिकारिक बयान में कहा था, "वर्तमान परिदृश्य और वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। वे सभी के स्वस्थ और सुरक्षित होने की कामना करते हैं और किसी भी कीमत पर अपने दोस्तों, परिवारों और शुभचिंतकों को प्रभावित नहीं करना चाहते।

भारत में कोरोना वायरस के इतने मरीज
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1490 नए मामले सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,942 हो गई है, जिसमें 18,953 सक्रिय हैं, 5210 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 779 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications