केरल की एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा ने नग्न होकर अपने शरीर पर बच्चों से बनवाई पेटिंग, दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली। केरल की एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल फातिमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था, जिसमे दो नाबालिग बच्चे उनके अर्धनग्न शरीर पर पेटिंग बना रहे हैं। फातिमा के इस पोस्ट के बाद पथनामिट्ठा जिले के थिरुवल्लाा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, नाबालिग यौन शोषण का केस दर्ज किया गया है। फातिमा के खिलाफ स्थानीय भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह वीडियो कैसे और क्यों अपलोड किया गया था।

fatima

साझा किया पोस्ट
फातिमा ने अपने फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को साझा किया था, जिसमे देखा जा सकता है कि दो नाबालिग बच्चे उनके अर्धनग्न शरीर पर पेंटिंग बना रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जब आंख में इन्फेक्शन की वजह से वह आराम कर रही थीं तो उनके बच्चों ने उनके शरीर पर यह पेटिंग बनाई। इस महिला का शरीर और उसकी नग्नता का वजन 55 किलोग्राम है। दरअसल इस पोस्ट के जरिए उन्होंने महिला की जरूरतों, यौन संबंधों को लेकर समाज में एक बंदिश के मसले को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन जिस तरह से दो नाबालिग बच्चे इस पेटिंग को बना रहे हैं, उसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।

अश्लीलता देखने वालों की आंख में
फातिमा ने पोस्ट करके लिखा था, पुरुष शरीर की तुलना में स्त्री का शरीर और उसकी नग्नता 55 किलोग्राम से अधिक है। पैर में पहने लेगिंग उत्तेजित करते हैं, जबकि अपने घुटनों के साथ खड़ा हुआ आदमी अपनी छाती पर झुकता है और उसका पैर आधा नग्न होता है, पुरुषों और महिलाओं को इस तरह से शरीर से संपर्क करने के लिए मजबूर करता है जोकि कतई ठीक नहीं है। यह झूठी यौन चेतना है, जो वर्तमान में समाज को दी जा रही है। जिस तरह सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है, उसी तरह देखने वाले की आंखों में अश्लीलता भी होती है।

गलत धारणा को खत्म करना होगा
फातिमा ने जो वीडियो साझा किया है उसमे देखा जा सकता है कि वह बिस्तर पर लेटी हैं और उन्होंने सिर्फ एक लाल रंग का शॉर्ट पहना हुआ है, जबकि उनके बच्चे उनके शरीर पर पेंटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट को #BodyArtPolitics हैशटैग के साथ साझा किया है। उन्होंने लिखा कि कोई भी बच्चा जिसने अपनी मां के शरीर को नग्न देखा है वह किसी भी महिला के साथ यौन शोषण कर सकता है। लिहाजा पुरुषों में महिला के शरीर को लेकर गलत धारणा को घर में ही खत्म करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+