लोकप्रिय भरतनाट्यम डांसर गुरू श्री गणेशन की स्टेज पर प्रस्तुति के दौरान मौत

लोकप्रिय भरतनाट्यम डांसर गुरू श्री गणेशन की भुवनेश्वर में कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान तबीयत बिगड़ गई और वह स्टेज पर गिर गए। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

sri ganeshan

जानेमाने भरतनाट्यम गुरू श्री गणेशन की स्टेज पर प्रस्तुति के दौरान मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम ओडिशा के भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान श्री गणेशन स्टेज पर गिर गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार भांजा कला मंडप की ओर से भुवनेश्वर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो रहा था, इसी दौरान जब गणेशन स्टेज पर अन्य मेहमानों के साथ पहुंचे तो वह अचानक से स्टेज पर गिर गए।

श्री गणेशन कि गिरते ही बाकी के डांसर और मेहमान उनकी ओर दौड़े और उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक जगबंधु जेना ने कहा कि जयदेव समारोह का शुक्रवार को समापन हो रहा था, मलेशिया से भरतनाट्यम गुरू श्री गणेशन यहां आए थे।

जब वह स्टेज पर दीप प्रज्वलित करने के लिए पहुंचे तो अचानक से गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गणेशन ने अपना पूरा जीवन भरतनाट्यम को समर्पित किया था, उन्होंने गुरू केजे सरसा के मार्गदर्शन में डांस करना सीखा था। 1987 में में उन्होंने कुआलालंपुर में श्री गमेशालय की शुरुआत की थी।

यहां पर तकरीबन 3000 छात्र हैं। यहां से 350 शो अबतक हुए हैं, जिसमे कई रामायण से जुड़े हैं। 1991 में उनके ट्रूप के 20 डांसर ने यहां इंटरनेशनल रामायण डांस फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। जिसका आयोजन थाइलैंड के बैंकॉक में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+