पुलिसवालों ने आरोपी को उल्टा लटकाकर मारा, मौत के बाद पेट्रोल डाल जलाया

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली में पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री की वजह से एक आरोपी की मौत हो गई। पुलिस द्वारा आरोपी की लाश को जलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में 6 पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इन सभी को निलंबित भी किया गया है। लूटमारी मामले में गिरफ्तार किए गए अनिकेत अशोक कोथले (उम्र 26, निवासी सांगली) को सांगली शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरिक्षक युवराज कामटे के दल ने थर्ड डिग्री दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 Accused killed by policeman in custody in Sangli, Maharashtra

इस मामले में पुलिस उपनिरिक्षक युवराज कामटे, हवालदार अनिल लाड, अरुण टोणे, सूरज मुल्ला, राहुल शिंगटे व पुलिस कर्मचारी जाकीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी के खिलाफ हत्या, सबूत नष्ट करना, सरकारी पद का गलत इस्तेमाल, आरोपी को मारने के लिए थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी कोल्हापुर परिक्षेत्र विभाग के विशेष पुलिस महानिरिक्षक विश्वास नांगरे पाटिल ने पत्रकार परिषद में दी. यह मामला सीआईडी को देने की जानकारी भी विश्वास नांगरे पाटिल ने दी।

कवलापुर (मिरज) के संतोष गायकवाड इंजीनियर को चाकू की धार पर लूटने के मामले में अनिकेत कोथले व अमोल भंडारे (उम्र 23) को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने दोनों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में लिया था। युवराज कामटे इस मामले की जांच कर रहे थे। कोथले को पंखे से उल्टा लटकाकर बुरी तरह मारा गया था। उसका सिर पानी में डूबाकर रखा गया था जिस वजह से कोथले की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। यह पूरा हादसा सुनील भंडारे ने देखा था। कोथले की लाश को दो बार जलाया गया था। पहली बार में कोथले की लाश पूरी तरह नहीं जली थी, फिर से पेट्रोल डालकर उसकी लाश को जला दिया गया था। उसके बाद आरोपियों को फरार दिखाने का षडयंत्र भी पुलिस ने रचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+