उधमपुर आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का अबु कासिम
नई दिल्ली। पाकिस्तान जब 23 और 24 अगस्त को भारत के साथ एनएसए वार्ता के लिए अपने एनएसए सरताज अजीज को भेजेगा तो उसकी इच्छा के विपरीत भारत आतंकवाद और कश्मीर पर भी बात करेगा। कश्मीर में आतंकवाद के साथ ही पिछले दिनों जम्मू के उधमपुर में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र होगा। इस हमले में जिंदा पकड़े गए आतंकी मोहम्मद नावेद ने उर्फ उस्मान खान उर्फ कासिम खान ने एनआईए को अबु कासिम उर्फ अब्दुल रहमान के बारे में बताया है।

अबु कासिम वही शख्स है जिसने मोहम्मद नावेद को उधमपुर हमले के लिए ट्रेनिंग दी थी। वह मोहम्मद नावेद का हैंडलर है और नावेद की ही तरह वह भी पाकिस्तान का ही रहने वाला है।
एनआईए का 10 लाख का आतंकी अबु कासिम
- अबु कासिम भारत में दो जून को दाखिल हुआ था।
- एनआईए सूत्रों की मानें तो अबु अभी हो सकता है कि भारत में ही हो।
- 27 वर्ष का अबु कासिम पाकिस्तान के बहवालपुर का रहने वाला है।
- अबु कासिम लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है।
- फिलहाल उसके दक्षिण कश्मीर में होने की संभावना है।
- अबु कासिम ने ही पाक के चार आतंकियों के लिए सारा इंतजाम किया था।
- एनआईए के मुताबिक कासिम उधमपुर हमले के लिए जिम्मेदार है।
- कासिम ने ही सारे संसाधनों का इंतजार किया और टारगेट्स के बारे में बताया।
- उधमपुर हमले के लिए उसने आतंकियों के लिए ट्रांसपोर्ट का इंतजाम किया।
- एनआईए ने इस आतंकी पर 10 लाख रुपए का ईनाम रखा है।
उधमपुर हमले के दो आतंकी फरार
उधमपुर हमले में जहां मोहम्मद नावेद गिरफ्तार किया गया तो वहीं नोमान मारा गया। लेकिन इस हमले के दो आतंकी झारघाम उर्फ मोहम्मद भाई और अबु ओकाशा फरार हैं। पिछले दिनों एनआईए ने इनके स्केच जारी किए थे। दोनों ही
आतंकियों पर एनआईए ने 5-5 लाख का इनाम रखा है।












Click it and Unblock the Notifications