ABP Opinion Poll: असम में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार ? जानिए क्या है पब्लिक का मूड
दिसपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग ने गत शुक्रवार असम सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम की 126 निर्वाचन क्षेत्र पर तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च, दूसरी चरण की 1 अप्रैल और तीसरे चरण की वोटिंग 6 अप्रैल को संपन्न होगी। चुनाव नतीजो का ऐलान 2 मई को किया जाएगा। असम में चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, इस बीच एबीपी ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एबीपी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक असम की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को सीएम पद पर बिठाने का मन बना लिया है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक असम में फिर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का डंका बजने वाला है। सर्वे में भाग लेने वाले 44 फीसदी से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को वापस सत्ता में लाने की बात कही। वहीं दूसरे नंबर पर पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे और कांग्रेस नेता गौरव गोगई सीएम पद के लिए जनता की पसंद हैं। सर्वे में शामिल 26 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए गौरव गोगई के नाम पर मुहर लगाई। वहीं, 15 प्रतिशत लोगों ने राज्य के वित्त मंत्री हेमंत विस्वा शर्मा को सीएम बनाने पर सहमति जताई है।
Recommended Video
ओपिनियन पोल की माने तो इस बार के चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों के खाते में 42 प्रतिशत वोट जाता दिख रहा है। जबकि कांग्रेस गठबंधन के खाते में 31 फीसदी वोट जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, अन्य के हिस्से में असम की 27 प्रतिशत वोट आ सकती है। आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी+ के खाते में 68-76 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 43-51 सीटें और अन्य के हिस्से 5-10 सीटें आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के चुनावी दौरे पर चिदंबरम का निशाना, कहा- केरल, असम तक चले गए लेकिन किसानों के लिए वक्त नहीं...












Click it and Unblock the Notifications