UCC Survey: क्या 2024 से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा? जानिए लोगों की राय
Survey On Uniform Civil Code: देश में एक बार फिर समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा हो रही है। हाल ही में विधि आयोग ने इस पर नए सिरे से विचार-विमर्श शुरू किया है, जिसके लिए जनता से उनकी राय मांगी है।
भारत के 22वें विधि आयोग ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में बड़े पैमाने पर आम लोगों के विचारों को जानने का फैसला किया है, जिसके तहत 30 दिनों के भीतर अपनी राय लोग सरकार की ओर से दी गई मेल आईडी पर भेज सकते हैं।

इस बीच एबीपी न्यूज ने एक सर्वे किया है, जिसका मकसद देश के लोगों के यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सोच को लेकर है। एबीपी के सवाल क्या 2024 (लोकसभा चुनाव) से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा? जिस पर जनता से उनकी राय मांगी है।
एबीपी ने सी वोटर के साथ मिलकर यह ऑल इंडिया सर्वे किया है, जिसमें लोगों से उनके यूनिफॉर्म सिविल कोड पर विचार मांगे।
जानिए कितने प्रतिशत लोगों ने क्या कहा?
क्या लगता हैं केंद्र सरकार 2024 से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेगी? के सवाल पर 45 प्रतिशत लोगों ने हां कहा, जबकि 35 फीसदी लोगों का जवाब ना था। इसके अलावा 20 प्रतिशत लोगों ने अपना आसंर नहीं पता दिया।
WATCH | क्या 204 से पहले लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड?@Sheerin_sherry | https://t.co/smwhXUROiK #LokSabhaElection2024 #ABPNewsSurvey #BJP #UCC #UniformCivilCode @PremShuklaBJP @AbhayDubeyINC pic.twitter.com/oa3As4iawk
— ABP News (@ABPNews) June 17, 2023
रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार से शुक्रवार के बीच यह सर्वे किया गया है, जिसमें 1 हजार 724 लोगों की राय ली गई है, जिसके आधार पर यह सर्वे जारी किया गया है।
क्या होता है यूनिफॉर्म सिविल कोड?
आपको बता दें कि समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है देश में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो। यूसीसी में शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक समान कानून लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications