ओपेनियन पोल: महाराष्ट्र में खिलेगा कमल, कांग्रेस-एनसीपी का पत्ता गोल
नई दिल्ली। एक बार फिर से देश में चुनाव प्रचार का शोर सुनायी पड़ने वाला है क्योंकि हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दोनों राज्यों में 15 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 19 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आयेंगे। जिसके बाद दोनों राज्यों में चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इन चुनावों को मोदी की दूसरी परीक्षा माना जा रहा है कि क्योंकि उनके देश के पीएम बनने के बाद दोनों राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद एबीपी न्यूज-नीलसन ने ओपेनियन पोल पेश किया है जिसके हिसाब से महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार बनते दिख रही है जबकि कांग्रेस-एनसीपी को हार का मुंह देखना पड़ रहा है।
आखिर चुनाव से पहले युवराज सिंह क्यों मिले अमित शाह से?
सर्वे में कहा गया है कि महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 200 सीटें मिलेंगी जिसमें भाजपा अकेले ही 107 सीटें मिलेंगी। जबकि कांग्रेस को 40 सीटों और सहयोगी पार्टी एनसीपी को 25 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। जिसके कारण महाराष्ट्र में पिछले 15 सालों से राज करने वाले कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के लिए तगड़ झटका है।
महाराष्ट्र में अकेले बीजेपी जीतेगी 200 सीटें
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। जिसमें से 200 पर बीजेपी-शिवसेना कब्जा करेंगी। अगर वाकई में ऐसा होता है तो निश्चित रूप से यह केवल राज्य के लिए ही नहीं देश के लिए भी बड़ी बात होगी जिसका सेहरा सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सिर बंधेगा।
फिलहाल यह तो सर्वे है, असली बात तो 19 अक्टूबर को पता चलेगी जिस दिन चुनावी नतीजे आयेंगे। वैसे इस ओपेनियन पोल से भाजपा खेमे में खुशी और कांग्रेस-एनसीपी के दफ्तर में मायूसी जरूर पसर गई होगी।













Click it and Unblock the Notifications