विधानसभा: 15 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटिंग, 19 को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करने जा रहा है। वनइंडिया की तेज़, स्पष्ट व विश्वसनीय कवरेज में जानें EC की ताज़ा घोषणा-

हरियाणा-महाराष्ट्री में एक ही दिन में होगा चुनाव।
20 सितंबर को नोटिफ‍िकेशन जारी किया जाएगा।
15 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट।
19 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा में बनेगी सरकार यानि सामने आ जाएगा चुनाव का परिणाम।

assembly election

288-सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 8 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि 90-सदस्यीय हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा। अभी हरियाणा में कांग्रेस की और महाराष्ट्र में कांग्रेस एवं एनसीपी की गठबंधन सरकार है।

बीजेपी और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये चुनाव काफी अहम होंगे। दोनों ही राज्यों में चुनाव जीतकर पार्टी अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश में है। वहीं लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के लिए यह वजूद बचाने की लड़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+