ABP-CVoter Opinion Poll:पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, जानिए सबसे आगे कौन ?

नई दिल्ली,12 दिसंबर: एबीपी-सी-वोटर के सबसे ताजा चुनाव पूर्वाअनुमान में पंजाब विधानसभा के त्रिशंकु होने की संभावना जताई गई है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी और किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद वहां चुनावी समीकरणों में थोड़े बदलाव की भी संभावना भी जताई जा रही है। एबीपी-सी-वोटर के मुताबिक इसबार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है, लेकिन 117 विधायकों वाले सदन में वह जादुई आंकड़े को पार करती नहीं दिख रही है। वहीं मौजूदा सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को 2017 के चुनावों के मुकाबले काफी नुकसान होता नजर आ रहा है।

Chances of hung assembly in Punjab, Aam Aadmi Party is the largest party, third opinion poll of ABP-C-Voter

पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
पंजाब में इसबार किसी भी दल को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है। एबीपी-सी-वोटर के मुताबिक राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी 'आप' को इसबार 50-56 सीटें तक मिलने की संभावना है। जबकि, कांग्रेस महज 39-45 सीटों तक सिमटकर दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। बता दें कि पंजाब विधानसभा में सामान्य बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा- 59 है। पंजाब में यह पहला विधानसभा चुनाव है, जिसमें चौकाना मुकाबला हो रहा है। आमतौर पर इस राज्य में दो ही पार्टियों के बीच चुनाव होते थे, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन के बीच और हर पांच साल बाद यहां सरकार बदल जाती थी। लेकिन, इस चुनाव में एसएडी-बीजेपी का गठबंधन टूट गया है।

कांग्रेस को नुकसान की संभावना
एबीपी-सी-वोटर ने पंजाब के लिए जो चुनाव पूर्वानुमान लगाया है, उसके मुताबिक कांग्रेस को 77 (2017) से घटकर 39-45 सीटें मिल सकती हैं। उसका वोट प्रतिशत 38.5 (2017) से 34.1% (दिसंबर, 2021) होने का अनुमान लगाया गया है।

अकाली दल की सीटें बढ़ सकती हैं
हालांकि, शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर होने का अनुमान है। उसे 15 (2017) से इसबार 17-23 सीटें मिल सकती हैं। वहीं वोट शेयर 25.2% (2017) से 20.4% (दिसंबर, 2021) रह सकता है।

आम आदमी पार्टी बहुमत से पिछड़ सकती है
आम आदमी पार्टी को 20 (2017) सीटों से बढ़कर 50-56 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसका वोट शेयर भी करीब 15% बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। 2017 में पार्टी को 23.7% वोट मिले थे, जबकि ताजा सर्वे के मुताबिक उसे 38.4% (दिसंबर, 2021) वोट मिल सकते हैं।

बीजेपी को मिल सकती है 3 सीट
बीजेपी को पिछली बार की तरह ही 3 सीटें ही मिलने की उम्मीद जताई गई है, लेकिन वोट शेयर में उसे काफी नुकसान हो रहा है। 2017 में पार्टी को 5.4% वोट मिले थे, जबकि इस पूर्वानुमान में उसे 2.6% (दिसंबर, 2021)वोट मिलने की संभावना है।

इस सर्वे के अनुसार अन्य को पिछली बार 2 सीटें मिली थीं, इसबार 1 सीट मिल सकती है। इनका वोट शेयर 7.2% से गिरकर 45% रहने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+