ABP-C Voter Survey: क्या पंजाब में दोबारा सरकार बना पाएगी कांग्रेस?
ABP-C Voter Survey: क्या पंजाब में दोबारा सरकार बना पाएगी कांग्रेस?
नई दिल्ली, 10 जनवरी। देश के सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कुल सात चरणों में पूरे होंगे। पंजाब चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने दो दिन पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान दो दिन पहले कर चुकी है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में चुनाव 14 फरवरी 2022 को संपन्न होगा और अन्य सभी राज्यों के साथ 10 मार्च को परिणाम आएंगे। अभी चुनाव परिणाम को समय है लेकिन ABP न्यूज और C Voter के सर्वे में इस बार बड़ा परिवर्तन होता नजर आ रहा है।

पंजाब में बन सकती है आम आदमी पार्टी की सरकार
ABP न्यूज और C Voter के सर्वे के अनुसार पंजाब में इस बार काग्रेंस मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। इस सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरती नजर आ रही है। सर्वे के अनुसार केजरीवाल की पार्टी को 52 से 58 प्रतिशत सीटें हासिल हो सकती हैं वहीं सत्ता पर काबिज दूसरे नंबर पर पहुंच कर 37 से 43 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। बात अगर अकाली दल की करें तो शिअद और उसका गठबंधन किंगमेकर हो सकता है क्योंकि17 से 23 सीटें ही पार्टी जीतती नजर आ रही है। वहीं पूर्व मुख्ममंत्री अमरिंदर सिंह के साथ अगर भाजपा गठबंधन करती है तो महज 1 से 3 सीटें पर जीत हासिल कर सकती है।
वोट शेयरिंग कैसी होगी
एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 40 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे है और कांग्रेस को 36 प्रतिशत वोट। अकाली दल को केवल 18 फीसदी वोट और भाजपा 2 प्रतिशत और अन्य को 4 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
किसे बनाना चाहती है जनता राज्य का सीएम
वहीं अब एबीपी न्यूज-सीवोटर ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम के रूप में 29 फीसदी पंजाबियों ने पसंद किया। कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू को सिर्फ 6 फीसदी वोटर्स ही पसंद करते हैं। अरविंद केजरीवाल को 17 प्रतिशत मतदाता और सुखबीर सिंह बादल 15 प्रतिशत पंजाबियों की पसंद हैं।पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को 6 फीसदी लोग नवजोत सिंह सिद्दू को 6 फीसदी तो इस सर्वे में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रेटिंग भगवत मान को मिली है। भगवंत मान को लेटेस्ट राउंड-अप में 23 प्रतिशत रेटिंग मिली है।












Click it and Unblock the Notifications