कोरोना से देश में अबतक 330 जवानों की मौत, 84,000 से अधिक हुए संक्रमित
नई दिल्ली, 12 जुलाई। कोरोना की दूसरी भयावह लहर में देश में हजारो लोगों की जान चली गई। इस लहर में डॉक्टर, फ्रंटलाइन वर्कर से लेकर उन तमाम लोगों की मौत हुई जो लोगों की सुरक्षा में इस संकटकाल में भी डटे हुए थे। कोरोना की दूसरी लहर में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के भी 84000 से अधिक जवानों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया, बकि 330 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार 35 फीसदी से अधिक संक्रमण और 40 फीसदी से अधिक कोरोना मौत के मामले मार्च के तीसरे हफ्ते के बाद सामने आए हैं।
Recommended Video

इस वजह से संक्रमण अधिक बढ़ा
कोरोना से सबसे अधिक मौत सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स और सीएपीएप के जवानों की हुई है। पिछले साल मार्च माह से इस साल 6 जुलाई के बीच देश में 84,045 सीएपीएफ के जवान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमे से 24840 जवान सीआपीएफ के हैं। सीआरपीएफ के 125 जवानों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। देश की सीमाओं पर और देश के भीतर तकरीबन 9 लाख सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। ये जवान बैरक में रहते हैं, जहां ये आपस में मिलकर खाना खाते हैं, जिसकी वजह से इनके संक्रमित होने का खतरा सबसे अधिक होता है।
सीआईएसएफ के 76 जवानों की मौत
एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर में भी संक्रमण का खतरा काफी होता है क्योंकि पूरा बैच साथ रहता है, साथ खाता है और एक साथ काम करता है। आर्म्ड फोर्सेस में भी तकरीबन 45000 मामले सामने आ चुके हैं और 120 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के 22978 जवान कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसमे से 90 की जान जा चुकी है। जबकि सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की बात बात करें तो 19676 जवान संक्रमित हो चुके हैं और 76 की कोरोना से मौत हो चुकी है।
अधिकतर जवानों को मिली वैक्सीन
पिछले साल मार्च से इस साल 6 जुलाई के बीच 15610 सीआरपीएफ, 14728 बीएसएफ, 11513 सीआईएसएफ, 5747 सशस्त्र सीमा बल,, 4736 आईटीबीपी, 660 एनडीआरएफ, 349 एनएसजी के जवान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरवरी के अंत से ही सभी जवान वैक्सीन ले रहे हैं, अभी तक तकरीबन 99 फीसदी ने कोरोना की पहली डोज ले ली है जबकि 90 फीसदी ने दूसरी डोज ले ली है। दूसरी लहर के शुरू होने तक तकरीबन सभी जवानों ने पहली डोज ले ली थी। 6 जुलाई 2021 तक 30702 जवान संक्रमित पाए गए हैं जिसमे से 128 की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications