लगातार दूसरे दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी, 24 घंटों में मिले 41383 नए केस
नई दिल्ली, 22 जुलाई। देश में आज क बार फिर स 41 हजार से अधिक कोरोना के ताजा मामले सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41383 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 38652 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 507 कोरोना के मरीजों की पिछले 24 घंटों में मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में कोरोना के अबतक के कुल संक्रमण के मामलों की बात करें तो यह संख्या 3,12,57,720 है, जबकि अभी तक 3,04,29,339 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 4,09,394 हैं, अबतक देश में कोरोना से 4,18,987 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन एक अहम हथियार है, यही वजह है कि सरकार लगातार लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अभी तक देश में कोरोना वैक्सीन की 41,78,51,151 डोज लगाई जा चुकी है।
Recommended Video

देश में कोरोना से रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97.35 फीसदी है। अभी तक कुल संक्रमण के मामलों की तुलना में एक्टव केस की बात करें तो यह 1.31 फीसदी है। साप्ताहिक संक्रमण दर अभी भी 5 फीसदी से नीचे है यह 2.12 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर लगातार 31वे दिन 3 फीसदी से कम है और यह 2.41 फीसदी है। बता दें कि देश में अभी भी संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। केरल, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों में मामलों में उतनी तेजी से गिरावट नहीं हो रही है जितनी अन्य राज्यों में है। मणिपुर में 10 दिन का संपूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications