ट्रॉफी के करीब पहुंचकर शो से बाहर हो जाएंगे अभिनव शुक्ला! Bigg Boss ने बेघर करने के लिए चली शॉकिंग चाल
ट्रॉफी के करीब पहुंचकर शो से बाहर हो जाएंगे अभिनव शुक्ला! Bigg Boss ने बेघर करने के लिए चली शॉकिंग चाल
Bigg Boss 14 : बिग बॉस 14 में पहले अपनी बीबी रुबीना उसके बाद राखी सावंत के कारण सुर्खियों में बने रहे अभिनव शुक्ला को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन अभिनव शुक्ला पब्लिक वोटिंग नहीं बल्कि बिग बॉस की मर्जी से शो से बाहर किए जाएंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई लेकिन सूत्रों के अनुसार आने वाले एपिसोड में शो से उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।

ट्रॉफी के करीब पहुंचकर शो से बाहर हो जाएंगे अभिनव शुक्ला!
बता दें बिग बॉस में अब कुल 7 कंटेस्टेंट बचे है और जल्द ही शो का फिनाले दिखाया जाएगा। मिड वीक एनिमिलेशन के अंतर्गत कहा जा रहा है कि अभिनव शुक्ला को निकाला जाएगा। अपनी पर्सनेलिटी की वजह से पॉपुलर हुए अभिनव शुक्ला ने इस शो में जता दिया कि सादगी के साथ जेंटलमैन गेम खेलकर भी लोगों का दिल जीता जा सकता है।

अभिनव की पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी थी
गौरतलब है कि अभिनव शुक्ला शुरूआत में तो गेम में शांत दिख रहे थे लेकिन जैसे-जैसे शो बढ़ते गए अभिनव का गेम स्ट्रॉन्ग होता गया। फैंस उन्हें पसंद करने लगे। अभिनव की पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी।पहले अपनी पत्नी रुबीना दिलैक के साथ तलाक की खबरों को लेकर उसके बाद शो में चैंलेजर के तौर पर शामिल हुईं राखी सावंत उनके प्यार में पागल होती दिखी जिसके कारण अभिनव खूब लाइम लाइट में रहे।

अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस ने शुरू से किया ऐसा व्यवहार
इतना ही नहीं अभिनव शुक्ला जब से इस शो में आए तभी से शो के होस्ट सलमान खान ने उनके साथ जमकर दुर्व्यवहार किया और उन्हें रुबिना का पति और कभी पति-पत्नी की तरह ही संबोधित किया। यही नहीं, टीवी की 'शक्ति' रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला में साथ बुलाया गया लेकिन शो में पहले दिन से ही बिग बॉस सलमान खान के अलावा घर वालों ने ऐसे व्यवहार किया कि मानो वो दोनों बिना किसी की मर्जी के बिग बॉस के घर में घुस आए हों।

बिग बॉस ने ऐसे किया अभिनव शुक्ला को बाहर
गौरतलब है कि इस वीक बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है जिसमें अली गोनी के लिए जैस्मीन भसीन आई हैं। अभिनव शुक्लाके लिए राहुल महाजन, रुबीना दिलैक के लिए उनकी बहन ज्योतिका दिलैक, राहुल महाजन के लिए तोषी साबरी, राखी सावंत के लिए विंदु दारा सिंह और निक्की तंबोली के लिए जान कुमार सानू पहुंचे हैं। वहीं बिग बॉस इन लोगों के घर में एंट्री लेने पर किसी एक शख्स को चुनने के लिए कहा।

लोगों ने बोली ये बात
जिसके बाद शो में घर वालों के बीच वोटिंग हुई और इसमें अभिनव शुक्ला का नाम आया। जिसके बाद शो के फैंस जो अभिनव शुक्ला को जीतते देखना चाहते हैं वो बिग बॉस के इस फैसले से काफी नाराज हैं और कह रहे हैं अभिनव शुक्ला को शो से पब्लिक वोटिंग के जरिये निकालना मुश्किल हो गया था, इसलिए यह चाल चली गई। अभिनव शुक्ला भले ही इस शो से आउट हो रहे हैं लेकिन उन्होंने ये दिखा दिया कि धैर्य, बिना गाली-गलौज के भी बिग बॉस में अपनी कैसे पहचान बनाई जा सकती है। अभिनव शुक्ला के सादगीपूर्ण व्यवहार के कारण दर्शक उन्हें बहुत पसंद कर रहे थे। अभिनव शुक्ला को शो से बाहर किए जाने पर दर्शकों को बड़ा झटका लगा है।












Click it and Unblock the Notifications