Abhinav Arora: अभिनव अरोड़ा के समर्थन में आए आचार्य पुंडरीक, ट्रोलिंग के बीच 'बाल संत' के परिवार को दी ये सलाह
Abhinav Arora: हाल ही में सोशल मीडिया पर 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) ने ट्रोलिंग से आहत होकर 7 यूट्यूबर के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इधर, अभिनव को लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक आधार पर बहस छिड़ी हुई है। इन सब के बीच आचार्य पुंडरीक गोस्वामी बाल संत अभिनव अरोड़ा के समर्थन में उतर आए हैं।
उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) की आलोचना (ट्रोलिंग) को तर्कहीन करार दिया है। उनका मानना है कि युवा भक्ति के बारे में नकारात्मकता फैलाना अन्यायपूर्ण है। एक पॉडकास्ट में आचार्य गोस्वामी ने ट्रोलिंग को एक ऐसा व्यवसाय बताया, जिसमें व्यक्ति लगातार नए लक्ष्य तलाशता रहता है।

आचार्य पुंडरीक ने दी सलाह
ट्रोलिंग के बीच आचार्य पुंडरीक गोस्वामी ने समाज की सकारात्मकता को नजरअंदाज़ करने और नकारात्मकता की ओर आकर्षित होने की प्रवृत्ति पर जोर डाला। उन्होंने कहा कि जब बच्चे अनुचित गीत गाते हैं, तो समाज चुप रहता है, लेकिन जब कोई बच्चा भक्ति में लीन हो जाता है, तो उसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अभिनव के माता-पिता को सलाह दी कि वे उसकी आध्यात्मिक यात्रा में किसी भी अशुद्धता से उसकी रक्षा करें।
ये भी पढ़ें: Abhinav Arora: 'मैं इतना बुरा हूं क्या', बाल संत अभिनव अरोड़ा ट्रोलिंग से आहत, YouTubers के खिलाफ पहुंचे कोर्ट
आचार्य गोस्वामी ने भारतीय पौराणिक कथाओं जैसे ध्रुव, प्रह्लाद और मीरा के उदाहरण देते हुए प्रारंभिक भक्ति पर अंतर्दृष्टि साझा की, जिन्होंने छोटी उम्र में ही आध्यात्मिकता को अपनाया। उन्होंने खुद सात साल की उम्र से ही कथा सुनाना शुरू कर दिया था। युवावस्था में भक्ति की यह परंपरा इतिहास में गहराई से निहित है।
अभिनव को मिला धार्मिक हस्तियों का समर्थन
आचार्य पुंडरीक गोस्वामी के अलावा कई धार्मिक हस्तियों ने अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) का समर्थन किया है। प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी लोगों से आग्रह किया कि वे बच्चे का अंधानुकरण ना करें, बल्कि उसकी भक्ति को समझें। उन्होंने कहा, "वह कुछ अच्छा कर रहा है। हमें उसे और अधिक सीखने में मदद करनी चाहिए।"
ये भी पढ़ें: 'बाल संत नहीं बालक है...' रामभद्राचार्य ने बताई अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतारने की कहानी
वायरल वीडियो घटना
दरअसल, अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) के खाना खाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर लोगों कीमिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जिस पर आचार्य गोस्वामी ने सात्विक जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाने की प्रशंसा की और कहा कि कई विदेशी भक्त इसी तरह की प्रथाओं को अपना रहे हैं। इसके अलावा रामभद्राचार्य जी के मंच से उतारने के बाद लगातार अभिनव ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications