CJP Protest Timeline: पेपर लीक से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक, CJP प्रोटेस्ट में कब क्या हुआ?

NEET-UG 2026 के पेपर लीक विवाद से शुरू हुआ छात्र आंदोलन कुछ ही हफ्तों में बड़े विरोध प्रदर्शन में बदल गया। इस दौरान अभिजीत दीपके द्वारा शुरू किया गया कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर सामने आया। शुरुआत में परीक्षा में गड़बड़ी, छात्रों के भविष्य और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी, लेकिन बाद में आंदोलन का दायरा शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार और छात्रों के लिए जवाबदेही तय करने तक पहुंच गया।

दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर संसद तक प्रदर्शन हुए। सोनम वांगचुक के अनशन और 'संसद चलो' मार्च ने भी आंदोलन को देशभर में चर्चा में ला दिया। इस पूरे घटनाक्रम में सरकार, विपक्ष और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई। Gen-z का ये आंदोलन देश ही नहीं दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ था। आइए देखते हैं इस आंदोलन में कब-कब क्या हुआ...

CJP Protest Timeline

3 मई: NEET-UG 2026 की परीक्षा

NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई। इसमें करीब 22 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की बात सामने आई। परीक्षा के बाद पेपर लीक के आरोपों ने छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी।

ये भी पढ़ें: Abhijeet Dipke: CJP प्रोटेस्ट साइट पर अब नजर नहीं आएंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया क्या हुआ उनके साथ

12 मई: परीक्षा रद्द करने का फैसला

पेपर लीक के आरोपों के बीच 12 मई को NEET-UG 2026 को रद्द कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे।

16 मई: CJP का गठन

16 मई को अबुजीत दिपके ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP की शुरुआत की। इसे युवाओं से जुड़ा एक व्यंग्यात्मक आंदोलन बताया गया, जो आगे चलकर NEET विवाद और शिक्षा सुधार की मांग से जुड़ गया।

2 जून: कई शहरों में प्रदर्शन

2 जून से परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर अलग-अलग शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनने लगा।

6 जून: दिल्ली में पहला बड़ा CJP प्रदर्शन

6 जून को नई दिल्ली में CJP की ओर से बड़ा सड़क प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

11 जून: पांच सूत्री मांगें जारी

11 जून को CJP ने अपना पांच सूत्री घोषणापत्र जारी किया। इसमें परीक्षा व्यवस्था में सुधार, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई, छात्रों के हितों की रक्षा और प्रभावित उम्मीदवारों को मुआवजा देने जैसी मांगें शामिल थीं।

20 जून: जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

20 जून को आंदोलन ने नया रूप लिया। CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ने लगा।

28 जून: सोनम वांगचुक आंदोलन से जुड़े

28 जून को पर्यावरण और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले सोनम वांगचुक भी आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों की मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।

9 जुलाई: 'संसद चलो' का ऐलान

CJP ने 9 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 'चलो संसद' मार्च निकालने का ऐलान किया। इसका उद्देश्य छात्रों की मांगों को सीधे संसद तक पहुंचाना था।

16 जुलाई: हाईकोर्ट ने दिए स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश

16 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिकारियों को सोनम वांगचुक की सेहत पर नजर रखने का निर्देश दिया। लंबे समय से चल रही भूख हड़ताल को लेकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय बन गई थी।

18 जुलाई: अस्पताल ले जाए गए वांगचुक

18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल पहुंचाया। इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव का मुद्दा भी चर्चा में रहा।

20 जुलाई: 'संसद चलो' मार्च और सरकार से पहली बातचीत

20 जुलाई को CJP के 'चलो संसद' मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई भी हुई। इसी दिन केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच पहली बार बातचीत हुई।

20 से 24 जुलाई: संसद में भी उठा मामला

20 से 24 जुलाई के बीच विपक्षी दलों ने संसद में भी प्रदर्शन और NEET विवाद का मुद्दा उठाया। विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और प्रदर्शनकारियों की मांगों का समर्थन किया।

21 जुलाई: राहुल गांधी का प्रदर्शन

21 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के सांसदों ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। इससे आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिलने की चर्चा तेज हो गई।

23 जुलाई: पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की। इसे परीक्षा से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।

24 जुलाई: वांगचुक ने अनशन खत्म किया

24 जुलाई को केंद्र सरकार की ओर से मिले आश्वासनों के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। इसी दिन केंद्र और CJP के बीच दूसरे दौर की बातचीत भी हुई।

25 जुलाई: आंदोलन खत्म, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

25 जुलाई को आंदोलन के घटनाक्रम में बड़ा बदलाव आया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही केंद्र ने CJP की प्रमुख मांगों को स्वीकार किया। इनमें शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रदर्शन से जुड़े मामलों में दर्ज FIR वापस लेने की मांग भी शामिल थी। इन मांगों पर सहमति बनने के बाद CJP ने अपने आंदोलन को आधिकारिक तौर पर समाप्त करने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: 5 साल में 121 प्रतिशत बढ़ गई NTA की कमाई, पेपर लीक विवाद और CJP प्रोटेस्ट के बीच हुआ बड़ा खुलासा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+