6 साल बाद टीवी एक्ट्रेस ने लगाया बिग बॉस पर आरोप, 'मुझे लेस्बियन दिखाने की कोशिश की गई'

टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने बिग बॉस शो के मेकर्स पर उनकी सेक्सुएलिटी को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। बिग बॉस के छठें सीजन की प्रतियोगी रहीं आश्का ने शो प्रसारित होने के 6 साल इस मामले पर खुलकर बोला है।

Aashka Goradia

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने बिग बॉस शो के मेकर्स पर उनकी सेक्सुएलिटी को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। बिग बॉस के छठें सीजन की प्रतियोगी रहीं आश्का ने शो प्रसारित होने के 6 साल इस मामले पर खुलकर बोला है। आश्का ने कहा कि शो को इस तरह से एडिट किया गया कि वो टीवी पर लेस्बियन दिख रहीं थीं, लेकिन असल में ऐसा नहीं था। बता दें कि बिग बॉस के छठें सीजन में आश्का और सना खान का नाम साथ में जोड़ा गया था।

बिग बॉस 6 में जुड़ा था आश्का और सना का नाम

बिग बॉस 6 में जुड़ा था आश्का और सना का नाम

टीवी की चर्चित एक्स्ट्रेसेस में से एक आश्का गोराडिया ने बिग बॉस शो के मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है। आश्का का आरोप है कि शो को इस तरह से एडिट किया गया जिससे वो लेस्बियन लगें। टॉक शो 'जज्बात - संगीत से नमकीन तक' में आश्का ने कहा कि उनके माता-पिता के लिए ये बेहद शर्मिंदगी भरा था। उनके और सना खान का नाम शो के दौरान साथ जोड़ गया था। बतौर आश्का, 'मैं एक बीमार दोस्त के शरीर पर बाम लगा रही थी। उसे एलर्जी हो गई थी। मेरी सेक्सुएलिटी को गलत तरीके से दिखाया गया।'

'सना को हमेशा छोटी बहन माना'

'सना को हमेशा छोटी बहन माना'

आश्का ने आगे कहा, 'एडिटिंग ट्रिक्स कर मुझे जानबूझकर लेस्बियन की तरह दिखाया गया। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत शर्मिंदगी से भरा था।' आश्का ने कहा कि उन्होंने हमेशा सना को अपनी छोटी बहन के रूप में देखा है। 'मैंने हमेशा उसे छोटी बहन माना। मैं उसके दवाई लगाती थी और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। मैंने उसके कंबर के अंदर भी हाथ इसीलिए रखा ताकि उसे नेशनल टीवी पर अपने रैश के कारण शर्मिंदा न होना पड़े। और उन्होंने उसे ऐसे दिखाया जैसे कुछ और ही चल रहा हो।'

'मां से मालूम चली सारी बातें'

'मां से मालूम चली सारी बातें'

आश्का ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी भी नहीं थी कि बाहर उनकी छवि कैसी दिखाई जा रही है। आश्का ने कहा, 'मैं अंदर थी और अपना बचाव नहीं कर सकती थी। जब मेरी मां मुझसे मिलने आईं, तब उन्होंने बताया कि मेरी छवि मीडिया में कैसी दिख रही और लोगों ने मेरी सेक्सुएलिटी पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है।' उस दौरान ये भी खबरें आईं थीं कि आश्का और उनके तब ब्वॉयफ्रेंड रहे एक्टर रोहित बक्शी के बीच इस कारण तनाव भी है।

पति ब्रेंट के साथ खुश हैं आश्का

पति ब्रेंट के साथ खुश हैं आश्का

आश्का अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ब्रेंट गॉबल से शादी की थी, जिसमें टीवी की कई हस्तियां शामिल हुईं थीं। आश्का ने कहा कि वो शो के होस्ट, अपने दोस्तों और मीडिया की आभारी हैं जिनहोंने उनका सपोर्ट किया। 'और आज मैं पूरी दुनिया को बताना चाहूंगी कि मैंने एक बहुत ही हैंडसम आदमी से शादी की है और स्ट्रेट होकर काफी खुश हूं।'

ये भी पढ़ें: Veere Di Wedding: 'हस्तमैथुन' सीन पर मां से मिले सपोर्ट पर स्वरा भास्कर ने कहा- आप बेस्ट हो.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+