Veere Di Wedding: 'हस्तमैथुन' सीन पर मां से मिले सपोर्ट पर स्वरा भास्कर ने कहा- आप बेस्ट हो.....
Recommended Video

मुंबई। हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' जहां युवाओं को लुभा रही है, वहीं इस फिल्म के एक बोल्ड सीन को लेकर फिल्म की अभिनेत्री स्वरा भास्कर बुरी तरह से लोगों के निशाने पर हैं, हालांकि स्वरा भास्कर ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था लेकिन लोग कहां मानने वाले, वो स्वरा भास्कर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से, बाज नहीं आ रहे थे, जिन्हें करारा जवाब दिया अब अभिनेत्री की मां ईरा भास्कर ने।

'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर ने अहम किरदार प्ले किया
जिन्होंने बिना स्वरा का नाम लिए फिल्म के सीन पर टिप्पणी की और कहा कि हमारे समाज को अभी सच्चाई स्वीकारने में वक्त लगेगा। आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर महज 6 दिनों में तकरीबन 53 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर ने अहम किरदार प्ले किया है।

स्वरा भास्कर को 'हस्तमैथुन' करते हुए दिखाया गया
फिल्म के एक दृश्य में स्वरा भास्कर को 'हस्तमैथुन' करते हुए दिखाया गया है, जिसके लिए उन्होंने 'वाइब्रेटर' का इस्तेमाल किया है, इस सीन के बाद ही स्वरा लोगों के निशाने पर हैं, इस दृश्य को लोग चीप, वल्गर और अभद्र करार दे रहे हैं।
लव यू मां, दोस्तों वो दुनिया में सबसे अच्छी टीचर हैं...
लेकिन मां की ओर से सपोर्ट मिलने के बाद स्वरा भास्कर ने एक खबर का लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि स्वरा की मां ने अपनी बेटी द्वारा किए गए बोल्ड किरदार को गले लगाकर स्वीकार किया है। अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में लिखा- क्या मां बेस्ट नहीं होती हैं, लव यू मां, दोस्तों वो दुनिया में सबसे अच्छी टीचर हैं, मैं जानती हूं, क्योंकि मैं उनकी क्लासेज में बैठी हूं।

इरॉटिक और सैक्शुअलिटी इमोशंस को फील करना बहुत मुश्किल है
आपको बता दें कि ईरा भास्कर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि मैं सबसे पहले ये कहना चाहूंगी कि सेक्शुअलिटी इंडियन सिनेमा का सब्जेक्ट नहीं है।जवाहर लाल नेहरू विवि से टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स में पीएचडी कर चुकीं ईरा ने बोला था कि लोगों को ये सीन इसलिए बुरा लग रहा है क्योंकि ये काफी वास्तविकता से फिल्माया गया है। अभी तक फिल्मों के गानों के जरिए हम महिलाओं के इरॉटिक और सैक्शुअलिटी इमोशंस को फील करते थे लेकिन ऐसा इस बार नहीं हुआ है, लोग सच स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और इसी वजह से मामले को तूल पकड़ लिया है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications