जिसे राहुल गांधी ने ठुकराया उसे 'आप' ने दी छत

छह साल बाद आम आदमी पार्टी ने सुनीता के लिए छत का इंतजाम किया है। आप कार्यकर्ताओं ने सुनीता के दो कमरे वाले घर पर एसबेस्टस की छत डाली। आप के इन कार्यकर्ताओं ने अपने जेब से सुनीता के लिए छत खड़ी की। इतना ही नहीं इस मौके पर आप के कार्यकर्ताओं ने सुनीता के घर के बाहर तिरंगा फहराया। अपने इस काम के जरिए उन्होंने याद दिलाया कि जनता ही गणतंत्र की असल मालिक है।
दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही विश्वास ने सुनीता कोली से मुलाकात की थी। उसकी बदहाली देखकर कुमार विश्वास हैरान रह गए। विश्वास ने सुनीता को आश्वासन दिया था कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उसके लिए छत का इंतजाम करेंगे। आप कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के इसी वादें को पूरा करने के लिए सुनीता के लिए छत का इंतजाम किया।












Click it and Unblock the Notifications