केजरीवाल की बनारस रैली की फीस 1100 रूपये

'आप' की तरफ से प्रचारित किया जा रहा है कि बनारस रैली पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। उम्मीद की जा रही है कि केजरीवाल यहीं से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर देंगे। बैंगलौर रैली में केजरीवाल ने कहा था कि वह बनारस की जनता से पूछकर चुनाव लड़ेंगे, उन्होने जनता से अपील की थी कि देश भर से लोग रैली में पहुंचे।
हालांकि 'आप' ने पहले ही इसके संकेत दे दिये थे कि वह मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह का कहना था कि देश की जनता चाहती है कि केजरीवाल नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें।
भाजपा नेताओं ने इसे लोकप्रियता की राजनीति करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications