सोमवार को दिल्ली में सरकार बनाने का ऐलान करेगी आम आदमी पार्टी

लेकिन हम उनको बाहर ला रहे हैं और शक्तिशाली महसूस करा रहे हैं। हम शहरों में बात कर रहे हैं। यह असली लोकतंत्र है। केजरीवाल ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि वह सरकार बनाने से इसलिए हिचक रहे हैं क्योंकि वादों को पूरा करने की क्षमता में संदेह है। केजरीवाल ने कहा कि वह अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करेंगे। इसे तैयार करने में काफी विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को उनसे काफी अधिक उम्मीद है और वे उसे पूरा करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सरकार बनाती है तो लोकपाल विधेयक पारित की 29 दिसम्बर की प्रस्तावित तिथि को एक सप्ताह आगे बढ़ाया जाएगा। आप के नेता मनीष सिसौदिया ने कहा, "अब तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं में हमें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आप निश्चित ही सरकार बनाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications