10 जनवरी से आप भी बनिये आम आदमी पार्टी के सदस्य

AAP leader Yogendra Yadav
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) 10 जनवरी से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह जानकारी दी। योगेंद्र ने पत्रकारों से बताया कि 10 जनवरी से हम सदस्यता अभियान 'मैं भी आम आदमी' शुरू करने जा रहे हैं। 'आप' का यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। योगेंद्र ने बताया कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के लिए इससे पहले लिया जा रहा 10 रुपये का शुल्क भी समाप्त कर दिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ योगेन्‍द्र यादव ने ये भी बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर आप यह सोच रहे हैं कि पांच साल में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के बाद केजरीवाल 2019 में पीएम उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, तो आप गलत हैं, क्योंकि अगले 10 साल तक केजरीवाल पीएम का चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। क्योंकि केजरीवाल का मकसद फिलहाल दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना और उसे सुशासन की सौगातों से भर देना है।

इसके लिये केजरीवाल को कम से कम 10 साल तो लगेंगे ही। अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली भौगोलिक रूप से भले ही छोटी है, लेकिन राजधानी होने के नाते यहां पर सब कुछ सुव्यवस्थित करना उतना ही कठिन है, जितना कि उत्तर प्रदेश में। केजरीवाल के करीबी ने बातचीत में बताया कि फिलहाल उनका फोकस दिल्ली के विकास कार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+