'JNU में पढ़ने से अच्छा है कि अग्निवीर बन जाए..' तेजस्वी सूर्या ने कही ये बात तो भड़के राघव चड्ढा, देखें Video
'JNU में पढ़ने से अच्छा है कि अग्निवीर बन जाए...' BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने कही ये बात तो भड़के राघव चड्ढा, TV पर हुआ जमकर बवाल
नई दिल्ली, 19 जून: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या के बीच एक टीवी डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है। टीवी डिबेट का ये वीडियो अग्निपथ स्कीम के ऊपर है। टीवी9 नेटवर्क ग्लोबल समिट में आप नेता राघव चड्ढा और भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या के बीच अग्निपथ स्कीम को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। इस टीवी डिबेट का एक वीडियो आम आदमी पार्टी अपने पेज पर शेयर किया है। वहीं एक अन्य वीडियो में तेजस्वी सूर्या और राघव चड्ढा अग्निपथ योजना पर बहस करते नजर आ रहे हैं, जहां तेजस्वी ने कहा कि 4 साल के लिए सेना में रहना जेएनयू में 8 साल से बेहतर है।

'दिल्ली के CM के घर पर हमला करने वाले, आज अहिंसा की निंदा कर रहे'
आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दक्षिण बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या का एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले से जोड़ने वाली बहस के ऊपर है। वीडियो को शेयर कर आप ने कैप्शन लिखा, 'दिल्ली के सीएम (अरविंद केजरीवाल) के घर पर हमला करने वाले बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या आज अहिंसा की निंदा कर रहे हैं। लेकिन राघव चड्ढा ने की बोलती बंद।"

'भाजपा की मानसिकता है...'
बहस में आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, "एक मानसिकता है भाजपा, हो सकता है ये मेरी बात से सहमत ना हो, नाराज भी हो जाएं...। लोगों को बेरोजगार रखो और लोगों को अपनी फौज में शामिल करो। चूंकि तेजस्वी जी यहां बैठे हैं, इसलिए मैं विस्तार से इस बात को बताना चाहूंगा... कि एक मॉब (भीड़) को लीड करके तेजस्वी जी और उनके लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर हमला किया। लेकिन पुलिस ने कोई एफआईआर नहीं करी तेजस्वी जी की। पुलिस ने कहा कि हम तेजस्वी सूर्या जी को नहीं जानते हैं...मैं तेजस्वी जी से जानना चाहता हूं कि ये वहां थे या नहीं''

'अगर भाजपा ऐसे गुंड़ों की फौज पालेगी तो...'
राघव चड्ढा ने आगे कहा, '' दूसरी चीज, जिन लोगों ने दिल्ली के सीएम पर हमला किया, उनके घर पर तोड़फोड़ की। अभी हम हिंसा की निंदा करके उठे हैं...। उन लोगों को जब तिहाड़ जेल से छोड़ा गया, वहां से जब वो बेल लेकर वापस आए तो सबसे पहले भाजपा के दिल्ली दफ्तर गए। वहां भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें सम्मानित किया गया। और भाजपा का पटका पहनाकर, उनकी पीठ थप-थप पाई गई। अगर आप ऐसी जाहिलों और गुंड़ों की फौज पालेंगे तब तो बेरोजगारी आपको शूट करती है। आप चाहेंगे कि देश बेरोजगार रहे। ये लोग हमारी फौज बनकर सारे काम करें। मॉब कल्चर को प्रमोट कर रहे हैं ये।''

तेजस्वी सूर्या बोले-' मैं अधिकारियों को जवाब दूंगा...आपको नहीं...'
राघव चड्ढा को बीच में रोका गया और उनसे पूछा गया कि क्या वह 'भाजपा की फौज' की बात कर रहे हैं क्योंकि चर्चा का विषय अग्निपथ था। राघव चड्ढा ने कहा, 'मैं बेरोजगारी की बात कर रहा हूं। राघव चड्ढा ने आगे कहा, "क्या तेजस्वी सूर्य इस सवाल का जवाब दे सकते हैं कि क्या वह उस भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे जिसने केजरीवाल के आवास पर हमला किया था?"
राघव चड्ढा को जवाब देते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि वह उनके प्रति जवाबदेह नहीं हैं। तेजस्वी सूर्या ने कहा, "राघव जी, मैं उन अधिकारियों को जवाब दूंगा जो संवैधानिक रूप से अनिवार्य हैं। मैं आपको जवाब क्यों दूं? आप कौन हैं? क्या आपके पास मुझसे यह सवाल पूछने का भी अधिकार है?"

'JNU में 8 साल बिताने से अच्छा है...सेना में 4 साल बिताएं...'
इसी टीवी डिबेट का एक वीडियो आप नेता संजय सिंह और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर द्वारा साझा किया गया है। जिसमें , तेजस्वी सूर्या को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "जेएनयू में 8 साल बिताने से बेहतर है, सेना में 4 साल बिताना।''

'आपके मंत्री सीतारमण और जयशंकर साहब तो JNU से पढ़े हैं...'
तेजस्वी सूर्या पर पलटवार करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, 'मैंने न तो जेएनयू में पढ़ाई की है और न ही मेरी पार्टी का कोई सदस्य जेएनयू गया है। मैं जेएनयू का नहीं हूं। लेकिन इन्होंने जो जेएनयू के बारे में बात कही, मैं बता दूं देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जेएनयू से पढ़ाई की है, वह जेएनयू की प्रोडक्ट हैं, देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी जेएनयू से पढ़ाई की है। अगर इन्हें लगता है कि 8 साल जेएनयू में पढ़ने के बाद, सीतारमण और जयशंकर साहब अच्छे शख्स नहीं हैं तो उन्हें पद से हटा दीजिए।'' तेजस्वी ने इसपर जवाब देते हुए कहा, 'जनता जानती है कि मैं किस जेएनयू की बात कर रहा हूं।''












Click it and Unblock the Notifications