'बढ़ा दो जेल का बजट, अगला नंबर आपका...', Budget 2024 को लेकर AAP सांसद संजय सिंह का BJP पर बड़ा हमला
केंद्रीय बजट 2024 (Union budget 2024) को लेकर सदन में चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी सांसद संजय (MP Sanjay Singh) ने एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने सदन में उद्योगपतियों के बड़े कर्ज का भी जिक्र किया। अपने भाषण के दौरान आप नेता ने दावा किया कि जेलों पर खर्च के बजट में केंद्र को बढ़ोतरी कर देनी चाहिए, क्योंकि अब वो दिन दूर नहीं जब बीजेपी नेता जेल में होंगे। संजय सिंह ने इस टिप्पणी के साथ दावा किया कि जिस तरह से विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, इसका मकसद न्याय दिलाना बिल्कुल भी नहीं हो सकता।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को बजट पर चर्चा के दौरान के बीजेपी पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और ऊर्जा के साथ ही जेल के बजट में भी कटौती करने का आरोप लगाया। आप नेता ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार को कम से कम जेल के बजट में वृद्धि कर देनी चाहिए, क्योंकि जेल जाने के लिए अगला नंबर सत्ता पक्ष के लोगों का जल्द आने वाला है।

संसद में आप सांसद ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024 जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है। उन्होंने दावा किया कि कृषि, स्वास्थ्य, परिवहन, पेंशन और ऊर्जा क्षेत्र के साथ ही वैज्ञानिक विभाग और जेल का भी बजट कटौती गई है।
अपने भाषण में उन्होंने सभापति को संबोधित करते हुए केंद्र की गई अपील में कहा, "जेल का बजट तो बढ़ा दीजिए। 300 करोड़ रु है जेल का बजट। अभी हमको जेल में भेजा है, कल तुमको जेल में आना है। तुम सबको जेल में आना है। जेल का बजट बढ़ा दो, जेलों को ठीक कर दो। अगला नंबर तुम्हारा है। तुम्हें जेल में आना है, इसलिए कम से कम जेलों को तो ठीक कर दो।"












Click it and Unblock the Notifications