सुमित्रा महाजन का टिकट कटने पर संजय सिंह ने कसा तंज, मोदी और शाह को कहा रंगा-बिल्ला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इंदौर से सुमित्रा महाजन का टिकट काटे जाने के लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर तंज कसा है। संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर लिखा कि, एक दिन भाजपा सिर्फ़ दो गुजरातियों की पार्टी बनकर रह जायेगी एक "रंगा और दूसरा बिल्ला की। बता दें कि, शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन ने पार्टी को पत्र लिखकर चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। महाजन ने अपने इस पत्र में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को नसीहत देते हुए नाराजगी जताई है।

भाजपा सिर्फ़ दो गुजरातियों की पार्टी बनकर रह जायेगी

भाजपा सिर्फ़ दो गुजरातियों की पार्टी बनकर रह जायेगी

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि, आडवाणी जी, जोशी जी, सुमित्रा ताई, कलराज मिश्रा का टिकट काट दिया, सुषमा स्वराज, उमा भारती ने चुनाव लड़ने से ख़ुद मना कर दिया यही हाल रहा तो भाजपा सिर्फ़ दो गुजरातियों की पार्टी बनकर रह जायेगी एक "रंगा और दूसरा बिल्ला। बता दें कि, बीजेपी ने इस बार के चुनाव में एके आडवाणी , मुरली मनोहर जोशी , सुमित्रा महाजन और कलराज मिश्रा का टिकट काट दिया है। वहीं सुषमा स्वराज, उमा भारती ने पहले ही चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया था।

सुमित्रा के पत्र में नाराजगी दिखी

बता दें कि, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को मीडिया में एक चिट्ठी जारी कर कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने आज दिनांक तक इंदौर में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह अनिर्णय की स्थिति क्यों है? संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा है। हालांकि मैंने पार्टी में वरिष्ठों से इस संदर्भ में बहुत पहले ही चर्चा की थी और निर्णय उन्हीं पर छोड़ा था। लगता है कि उनके मन में अब भी कुछ असमंजस है। इसलिए मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है। अत: पार्टी अपना निर्णय मुक्त मन से करे। नि:संकोच होकर करे।'

लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

महाजन इंदौर सीट से लगातार 8 बार लोकसभा की सांसद चुनी जा चुकी हैं

महाजन इंदौर सीट से लगातार 8 बार लोकसभा की सांसद चुनी जा चुकी हैं

सुमित्रा महाजन ने आगे लिखा, 'इंदौर के लोगों ने आज तक जो मुझे प्रेम दिया, भारतीय जनता पार्टी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने जिस लगन से सहयोग दिया और जिन-जिन लोगों ने मुझे आज तक सहयोग किया, उन सभी की मैं हृदय से आभारी हूं। अपेक्षा करती हूं कि पार्टी जल्द ही अपना निर्णय करे ताकि आने वाले दिनों में सभी को काम करने में सुविधा होगी तथा असमंजस की स्थिति समाप्त होगी।' आपको बता दें कि सुमित्रा महाजन मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से लगातार 8 बार लोकसभा की सांसद चुनी जा चुकी हैं। उनकी उम्र 80 साल है। भाजपा ने अभी तक इंदौर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+