Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'यूपी विधानसभा चुनाव वाला फार्मूला तेल की कीमतों पर लागू' , AAP संसद ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने ईंधन की बढती कीमतों को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। बीजेपी (BJP) के 80-20 के चुनावी गणित की आप सांसद संजय सिंह ने अपने तरीके से व्याख्या की है। इसको लेकर भाजपा पर उन्होंने जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। आप नेता ने आगे कहा की भाजपा मंहगाई के मुद्दे पर बड़े कमजोर तर्क पेश करती है।

Sajay Singh

एमसीडी एकीकरण बिल पर चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय ने कहा कि यह बिल भारत और संविधान की आत्मा को उलझाने वाला बिल है। इस पर राज्य सरकार और विधानसभा को नगरपालिका में चुनाव कराने का अधिकार है। आप सांसद ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि नगर पालिकाओं के इस संबंध में कानून बनाने का हक है। जबकि यह असंवैधानिक विधेयक संसद में पारित किया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को यह मान लेना चाहिए कि उन्हें दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। एमसीडी एकीकरण विधेयक का लोकसभा में विरोध किया गया था और राज्यसभा में भी इसका विरोध किया जाएगा। यह राज्यों के अधिकारों को छीनने का तानाशाही रवैया बिल्कुल पसंद नहीं किया जाएगा।

आप नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। लोकतंत्र में मुद्दों पर खुली चर्चा होनी चाहिए। सच को देश के सामने रखना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इस दौरान मंहगाई के मु्द्दे पर आप सांसद संजय से सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। कहीं ऐसा तो नहीं भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान जो 80-20 की बात कही थी वो अब लगातार 20 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें 80 पैसे बढ़ाकर पूरी की जा रही हैं।

भाजपा उत्तर प्रदेश में पूरे चुनाव के दौरान यही दोहराती रही कि हम 80-20 पर चुनाव लड़ रहे हैं। आप नेता ने कहा कि सच तो यह है कि वो 20 दिन दिन तक 80 पैसे ईंधन के दामों में वृद्धि करने की बात करते रहे। संजय सिंह ने सवाल किया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम थी तो भी भारत में ईंधन के दाम कम नहीं हुए। वहीं चुनाव को दौरान जब कच्चा तेल तेल का दाम बढ़ा लेकिन ईंधन के दाम नहीं बढाए गए। चुनाव खत्म होते ही तेल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+