गोवा गए आप के 3 विधायक, दिल्ली में सियासी पारा गर्म
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) गोवा के तीन विधायक गोवा में क्या कर रहे हैं। सीमापुरी से आप विधायक धर्मेद्र कोली, देवली के प्रकाश तथा अंबेडकर नगर के विधायक अशोक चौहान कल गोवा रवाना हुए गोएयर की फ्लाइट से।

इसके चलते दिल्ली की राजनीति फिर गरमा गई।माना जा रहा है कि ये तीनों विधायक दिल्ली में भाजपा के पक्ष में जा सकते हैं। दिल्ली में भाजपा को तीन ही विधायकों की दरकार है, इसके चलते दिल्ली से बाहर जाने पर राजनीतिक गलियारों में माहौल गर्म हो गया है।
सिसोदिया ने माना
आप के सूत्रों ने इनके गोवा जाने की बात मानी। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी स्वीकार किया कि कुछ विधायक घूमने-फिरने दिल्ली से बाहर गए हैं।
अब माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली में सत्ता के बेहद करीब है। यह भी माना जा रहा है कि भाजपा नवरात्र शुरू होने के बाद सरकार बनाने की पहल कर सकती है।
उसे पितृपक्ष में सरकार बनाने पर परहेज था। उसे लगता था कि पितृपक्ष में सरकार बनाना शुभ नहीं रहेगा।
सनद रहे कि राजधानी में सरकार बनाने की कवायद काफी दिनों से भाजपा की तरफ से जारी है। अब कहीं न कहीं माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली में सरकार बना लेगी।
यानी केन्द्र में भी उसकी सरकार और दिल्ली में भी। यानी दोनों हाथों में लड्डू।












Click it and Unblock the Notifications