किसानों के बीच पहुंचे AAP विधायक राघव चड्ढा, बोले- दिल्ली में आप हमारे मेहमान
नई दिल्ली: मोदी सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को ही किसानों ने दिल्ली कूच कर दिया था, जिनको पंजाब-हरियाणा और दिल्ली-ग्रुरुग्राम बार्डर पर रोक दिया गया। इस दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया, जिस वजह से पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। अब किसानों को बुराड़ी स्थित निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन की इजाजत मिल गई है। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video
आप विधायक राघव चड्ढा खुद बुराड़ी ग्राउंड व्यवस्थाओं को जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी सरकार अन्नदाता पर कड़कती ठंड में वाटर कैनन से पानी मार रही है, तो वहीं दूसरी ओर केजरीवाल सरकार आंदोलनकारियों को साफ पानी देने की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने किसानों को दिल्ली का मेहमान बताया। विधायक चड्ढा ने इससे पहले कहा था कि दिल्ली सरकार बुराड़ी ग्राउंड में किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। खुद आप नेता और दिल्ली के अधिकारी मौके पर जाकर जायजा ले रहे हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के खुले समर्थन का ऐलान कर दिया है। आप के मुताबिक उनकी सरकार किसानों को बुराड़ी ग्राउंड में हर सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद अधिकारियों ने दिशा-निर्देश दिए हैं। बुराड़ी पहुंचे आप विधायक संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को कोई तकलीफ ना हो। हम उनके खाना, पानी और सोने का पर्याप्त प्रबंध कर रहे हैं। AAP किसानों की हर मांग के साथ खड़ी हुई है।
किसान नहीं जाना चाहते बुराड़ी
वहीं दूसरी ओर इजाजत के बाद भी किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड नहीं जाना चाहते हैं, उन्हें डर है कि कहीं वहां जाने से उनका आंदोलन कमजोर ना पड़ जाए। जिस वजह से शनिवार को तीसरे दिन भी किसानों सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर जमे रहे। वहीं किसान आंदोलन से लोगों को दिक्कत ना हो, इसके लिए मुकरबा चौक और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications