AAP मंत्री इमरान हुसैन ने भाजपा विधायक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Recommended Video

नई दिल्लीः एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने तीन मंत्रियों के साथ एलजी ऑफिस में पांच दिनों से धरना दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार के एक अन्य मंत्री इमरान हुसैन ने भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए इमरान हुसैन ने सिरसा के खिलाफ इंद्रप्रस्थ पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी भेजी है। मंत्री की शिकायत में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है।

आप मंत्री इमरान हुसैन ने लगाया आरोप
आप मंत्री इमरान हुसैन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह प्रदूषण के मामले को लेकर दिल्ली सचिवालय में काम करने के लिए गए तो अकाली-बीजेपी विधायक सिरसा करीब 10-15 साथियों के साथ उन्हें गालियां दी और मारने के लिए झपटे मारे।
मनजिंदर सिरसा ने साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इमरान हुसैन ने कहा कि उन्हें भद्दी गालियां दी गईं, जिससे वो बेहद डर गए। पुलिस शिकायत में हुसैन ने कहा है कि सिरसा और उनके साथियों ने उन्हें इस कदर डरा दिया कि अब वो दिल्ली सचिवालय जाते हुए भी डर रहे हैं। हुसैन ने आगे कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिस कारण उन्हें वहां से भागना पड़ा। आरोप लगाते हुए हुसैन ने कहा कि, जब मैं वापस भाग रहा था तो सिरसा और उनके साथी कह रहे थे कि आज इस मंत्री को यहीं जान से खत्म कर देते हैं।

मानहानि का दावा करेंगे सिरसा
वहीं, इस आरोपों पर बीजेपी-अकाली विधायक मनजिंदर सिरसा ने निराधार बताया है सिरसा ने कहा है कि वो संजय सिंह और इमरान हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे और उनके खिलाफ मानहानि का दावा भी करेंगे। सिरसा ने सचिवालय में सीसीटीवी कैमरा फुटेज को सार्वजनिक करने की भी अपील की।












Click it and Unblock the Notifications