केजरीवाल की बढ़ी मुसीबत, पार्टी नेता की पत्नी ने लगाया फेसबुक बंद करवाने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, पहले जितेन्द्र सिंह तोमर, फिर सोमनाथ भारती के बाद उनकी पार्टी के नेता अंकित लाल की पत्नी प्रेरणा प्रसाद ने केजरीवाल पर संगीन आरोप लगाये हैं।

AAP member's wife calls Arvind Kejriwal a manipulator

आम आदमी पार्टी के सोशल सेल के इंचार्ज अंकित लाल की पत्नी प्रेरणा प्रसाद ने कहा है कि केजरीवाल ने मेरे पति पर दवाब डालकर मेरा फेसबुक अकाउंट बंद करवा दिया। प्रेरणा ने यह बात ट्विटर पर लिखी लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्होंने ट्विट डिलीट कर दिया।

इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक इससे पहले प्रेरणा प्रसाद की ओर से केजरीवाल की काफी तारीफ की जाती रही है लेकिन इस तरह का आरोप मढ़कर उन्होंने पहले से उबल रही आप पार्टी की आग में घी का काम किया है। प्रेरणा ने अपने ट्विट में केजरीवाल को जुगाड़बाज कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+